
PBKS vs LSG Match Most Expensive Over: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। LSG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बैटिंग करने उतरी PBKS की शुरुआत खराब रही और उसके ओपनर प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने जबर्दस्त बैटिंग करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। यहां तक कि एडन मारक्रम के 1 ओवर में दोनों ने मिलकर 32 रन ठोंक दिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज एडन मारक्रम ने 13वां ओवर फेंका, जो आईपीएल सीजन 2026 का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 254 रन बनाते हुए लखनऊ को 255 रन का लक्ष्य दिया। ये पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर है। इससे पहले उसने KKR के खिलाफ 2024 में 262 रन का हाइएस्ट स्कोर बनाया था। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 251.35 के स्ट्राइक रेट से 37 गेंद में 93 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, कूपर कोनोली ने भी 189.13 के स्ट्राइक रेट से 46 गेंद में 87 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, दोनों अपना शतक चूक गए।
बाद में स्टॉयनिस ने 16 गेंद में 29 रन की तेज पारी खेली। वहीं, नेहल वढेरा ने 7 गेंद में 13 रन और शशांक सिंह ने 6 गेंद में 17 रन बनाते हुए टीम को 254 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में इस मैच में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगे। पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान कुल 21 छक्के लगाए।