भारतीय ओलंपिक दल से मिले पीएम मोदी, कहा- आप सिर्फ एथलीट नहीं, देश की भावना हैं

Published : Aug 15, 2024, 03:38 PM IST
Pm olymopic team 2

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पेरिस ओलंपिक 2024 के दल से मुलाकात की। उन्होंने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के दल से मुलाकात की। ओलंपिक प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को गुरुवार को पीएम आवास पर इनवाइट किया गया था। वह सभी प्रतिभागियों से मिले और उनके मेडल भी देखे। पीएम ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में देश का नाम और ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

खिलाड़ियों से पीएम ने कही ये बात
पीएम आवास में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए गए खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सबने बढ़िया प्रदर्शन किया। वास्तव में आप सिर्फ एथलीट नहीं है, आप भारत की भावना और प्रतिभा के राजदूत हैं। पीएम ने कहा कि ऐसे ही नियमित अभ्यास करते रहिए आगे और सफलता मिलेगी। आप सभी ने देश को गौरवान्वित किया है।  

पढ़ें VIDEO: PM ने नीरज से फोन पर की बात, जानें क्यों पूछा-आपकी मां भी खेलती थीं क्या?

पीएम मोदी को खिलाड़ियों ने दिए गिफ्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर ओलंपिक दल से मुलाकात कर बातचीत की। पीएम ने उनकी पेरिस ट्रिप के बारे में भी पूछा। उनके साथ फोटो भी खिंचवाई और ढेर सारी बातें की। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी पीएम को कई तोहफे दिए। भारतीय हॉकी टीम से हरमनप्रीत सिंह ने पीएम मोदी को हॉकी भेंट की। जबकि पेरिस में इस बार दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने पीएम को पिस्टल गिफ्ट किया। पीएम ने खिलाड़ियों को उपहार के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री से मिलकर सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे।

भारत को मिले कुल 6 पदक
भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक में कई कीर्तिमान  रचे लगे फिर भी उसके हिस्से में कुल 6 पदक ही आ सके। इसमें 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इस बार ओलंपिक में भारत की ओर से कुल 117 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गए थे। 

 

PREV

Recommended Stories

मैदान से बाहर होकर भी जिताया कप! Cristiano Ronaldo के इंटरनेशनल Career के 5 सबसे जादुई पल
Ronaldo Retirement: जिस नंबर-7 जर्सी ने रचे इतिहास, उसे अब सौंपेंगे रोनाल्डो; जानिए क्या बोले CR7