PM मोदी की बात सुन अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, Watch Video

Published : Oct 15, 2026, 09:39 PM IST
Asian Games 2026 Vaibhav Suryawanshi

सार

Asian Games 2026 के सम्मान समारोह में PM मोदी ने 15 से 17 साल के खिलाड़ियों की तारीफ की। वैभव सूर्यवंशी के रिएक्शन और महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां चर्चा में रहीं।

PM Modi Praises Vaibhav Suryavanshi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 15 अक्टूबर को दिल्ली के अशोक होटल में एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे। सूर्यवंशी उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने खास तौर पर उन युवा खिलाड़ियों का जिक्र किया, जिन्होंने महज 15 से 17 साल की उम्र में एशियाई खेलों जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीते। पीएम मोदी की यह बात सुनकर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन देखने लायक था।

कम उम्र के युवा खिलाड़ियों की तारीफ में क्या बोले पीएम मोदी?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में उन युवा खिलाड़ियों का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया।
  • उन्होंने कहा कि इस बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऐसे थे, जिनकी उम्र महज 15 से 17 साल थी। इतनी कम उम्र में, इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने देशवासियों का दिल जीत लिया है।
  • इससे पता चलता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। खेलों में, कम उम्र से शुरुआत करना एक अतिरिक्त फायदा देता है।"
  • प्रधानमंत्री ने भले ही अपने भाषण में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं लिया, लेकिन कम उम्र में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जिक्र होते ही कैमरे का फोकस युवा क्रिकेटर पर आ गया।

वैभव सूर्यवंशी के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

  • एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी भी सम्मान समारोह का हिस्सा बने।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जब 15 से 17 साल की उम्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र किया, तो सूर्यवंशी के चेहरे पर आई मुस्कान देखने लायक थी।
  • प्रधानमंत्री की बातों से यह संदेश मिला कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए उम्र कोई रुकावट नहीं है।

Khelo India के जरिए युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में यह भी बताया कि सरकार कम उम्र में ही खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें सही प्रशिक्षण देने पर जोर दे रही है।
  • उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को शुरुआती उम्र में पहचानना जरूरी है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर मिल सकें।
  • हमारी कोशिश है कि खेलों में प्रतिभा की पहचान कम उम्र में ही कर ली जाए। हम 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें ट्रेनिंग देने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
  • आने वाले वर्षों में, 'खेलो इंडिया' और 'इमर्जिंग खेलो इंडिया' के जरिए हजारों नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।"

Asian Games 2026: पीएम ने की महिला खिलाड़ियों की तारीफ

  • मोदी ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी विशेष रूप से सराहना की।
  • उन्होंने कहा कि भारत ने इन खेलों में कुल 85 पदक जीते, जिनमें से 38 पदक महिला खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें 11 स्वर्ण पदक भी शामिल थे।
  • पीएम मोदी ने कहा, "साथियों, मैं विशेष रूप से अपनी बेटियों की तारीफ करना चाहूंगा। भारत ने जो 85 पदक जीते हैं, उनमें से 38 पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं, और इनमें 11 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।
  • ये पदक सिर्फ कोई संख्या नहीं हैं। यह एक नए भारत की तस्वीर है।"

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI