विराट कोहली के फैंस को दुखी करने वाली खबर, जिसका डर था वही हो गया

Published : Jun 09, 2026, 02:43 PM IST
India vs Afghanistan ODI Series

सार

India vs Afghanistan ODI Series : अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी, लेकिन क्यों बाहर हुए विराट कोहली?टीम इंडिया की नई तस्वीर तैयार! कौन आया अंदर, कौन हुआ बाहर?

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  दोनों ने अपना फिटनेस असेसमेंट पास कर लिया है। उम्मीद है कि वे सीरीज से पहले जल्द ही नेशनल स्क्वॉड में शामिल हो जाएंगे। लेकिन एक बुरी खबर यह है कि विराट कोहली बाहर हो गए हैं।

रोहित और हार्दिक IPL से हो चुके थे बाहर

  • सूत्रों ने ANI को बताया, "हार्दिक और रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं; दोनों ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। 
  • बता दें कि रोहित और हार्दिक, दोनों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के दौरान चोट लग गई थी। दोनों खिलाड़ी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे।
  • रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ में लगातार हो रही जकड़न का इलाज करा रहे थे, जिसके कारण वह IPL 2026 के आखिरी कुछ मैचों से बाहर हो गए थे।

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे

  • टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सफलतापूर्वक अपना खिताब बचाया था। भारत के पूर्व कप्तान की चोट पर अपडेट देते हुए, BCCI के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने कहा कि उनके ठीक होने का सही समय अभी तय नहीं है।
  • अगरकर ने कहा, "विराट को लेकर बात करें तो, उन्हें फाइनल (IPL 2026) में चोट लगे अभी एक हफ्ते से भी कम समय हुआ है, इसलिए वे शायद अभी स्थिति का आकलन करेंगे। हमें अभी तक टाइमलाइन का पता नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह इंग्लैंड वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं। लेकिन फिर भी, यह पक्का जवाब नहीं है, इसलिए मेरी बात को पत्थर की लकीर न मानें। हमें अभी तक फिजियो से कोई स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिली है।
  • कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को तीन मैचों की सीरीज के लिए वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून को धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में होगा।

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Nora Fatehi: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में भारत की नुमाइंदगी, नए गाने 'Siir Siir' को लेकर हैं बेहद एक्साइटेड
FIFA Referee: सोमालिया के रेफरी को अमेरिका ने नहीं दी एंट्री, फीफा वर्ल्ड कप 2026 से हुए बाहर