
मेक्सिको सिटी: जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था, उस 23वें फीफा वर्ल्ड कप का शानदार आगाज़ हो गया है। गुरुवार की रात मेक्सिको सिटी के मशहूर एज़्टेका स्टेडियम में मेज़बान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से पहले एक ज़बरदस्त ओपनिंग सेरेमनी हुई। मशहूर सिंगर शकीरा और बर्ना बॉय ने इस बार का फीफा वर्ल्ड कप ऑफिशियल सॉन्ग 'डाई डाई' गाकर फैंस का दिल जीत लिया। इनके अलावा, मेक्सिको के सिंगर अलेजांड्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, लीला डाउन्स, वेनेजुएला के डैनी ओशियन और कोलंबिया के जे। बल्विन जैसे बड़े कलाकारों ने भी परफॉर्म किया। शानदार डांस परफॉर्मेंस, लाइट शो, ड्रोन से आसमान में बनाई गईं तस्वीरें और मेक्सिको के पारंपरिक डांस ने सबका ध्यान खींचा। स्टेडियम में मौजूद हज़ारों दर्शकों ने इस रंगारंग कार्यक्रम का जमकर मज़ा लिया।
इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी 3 देश कर रहे हैं, इसलिए कुल 3 ओपनिंग सेरेमनी होंगी। शुक्रवार को कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में एक सेरेमनी होगी। वहीं, आखिरी ओपनिंग सेरेमनी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में सोफी स्टेडियम में शुक्रवार को ही अमेरिका-पनामा मैच से पहले होगी।
द। कोरिया बनाम चेक गणराज्य, सुबह 7।30 बजे
कनाडा बनाम बोस्निया, रात 12।30 बजे
इस बार फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली गेंद का नाम 'ट्रियोन्डा' (Trionda) है। इसे एडिडास कंपनी ने बनाया है। क्योंकि इस बार 3 देश मेज़बान हैं, इसलिए अंग्रेज़ी के 'थ्री' (Three) से 'ट्रि' (Tri) लिया गया है। 'ओंडा' (Onda) स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है 'लहरें'। यानी ट्रियोन्डा का मतलब हुआ 'तीन लहरें'। गेंद पर अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा को दिखाने वाले लाल, हरे और नीले रंगों का इस्तेमाल किया गया है और इस पर लहरों जैसा डिज़ाइन भी है।