UEFA Nations League: स्पेन की रोमांचक जीत, फाइनल में पुर्तगाल से होगी टक्कर

Published : Jun 06, 2025, 09:46 AM IST
UEFA Nations League: स्पेन की रोमांचक जीत, फाइनल में पुर्तगाल से होगी टक्कर

सार

UEFA नेशंस लीग सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लामिन यमाल ने दो गोल दागे। अब फाइनल में पुर्तगाल से होगी टक्कर।

मैड्रिड: UEFA नेशंस लीग के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। युवा खिलाड़ी लामिन यमाल ने दो गोल किए। रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना पुर्तगाल से होगा।

22वें मिनट में निको विलियम्स के गोल से स्पेन ने बढ़त बनाई और तीन मिनट बाद ही मिकेल मेरिनो ने बढ़त को दोगुना कर दिया। दो गोल की बढ़त के साथ पहला हाफ खत्म हुआ। दूसरे हाफ में भी स्पेन ने आक्रमण जारी रखा। 54वें मिनट में लामिन यमाल ने पेनल्टी पर गोल करके स्पेन की बढ़त को 3-0 कर दिया। 55वें मिनट में चौथा गोल भी स्पेन ने दागा और लगा कि फाइनल का टिकट पक्का हो गया है, लेकिन इसके बाद फ्रांस ने ज़बरदस्त वापसी की।

 

59वें मिनट में पेनल्टी पर फ्रांस ने एक गोल वापस लिया। लेकिन 67वें मिनट में यमाल ने अपना दूसरा गोल दागकर स्पेन की बढ़त को फिर से चार गोल का कर दिया। 79वें मिनट में रियान चेरकी ने फ्रांस के लिए एक और गोल किया। 84वें मिनट में डैनी विवियन के आत्मघाती गोल ने स्पेन को फिर से झटका दिया। इंजरी टाइम (90+3) में कोलो मुवानी ने एक और गोल करके फ्रांस के हार के अंतर को कम किया।

 

मैच के आखिरी मिनटों में फ्रांस ने बराबरी का गोल करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन स्पेनिश डिफेंस ने डटकर मुकाबला किया। रविवार को म्यूनिख के एलियांज एरिना में खिताबी मुकाबला होगा। पिछले दिन हुए पहले सेमीफाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराकर पुर्तगाल फाइनल में पहुंचा था।

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स