
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चर्चा में हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर सीएम पुष्कर धामी से गुहार लगाई है। पंत ने कहा कि वह दिल्ली छोड़कर अपने गृहराज्य में घर बनाकर पहाड़ी वाले लोगों के पास बसना चहाता हूं। लेकिन मैं तीन साल से परेशान हूं, जमीन नहीं मिल पाई है। ऋषभ पंत को तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन कम ही लोगों को उनकी खूबसूरत बहन और बिजनेसमैन जीजा के बारे में जानकारी है..तो जानते हैं कौन हैं बहन-बहनोई?
क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी पंत है, जो कि पेशे से एक इन्फ्लुएंसर हैं। वह यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाती हैं। सोशल मीडिया पर साक्षी की अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग है। वह जो भी फोटो और रील्स शेयर करती हैं उस पर लाखों व्यूज और कमेंट्स आते हैं। बता दें कि वह पहले नेशनल फार्मेसी एसोसिएशन (National Pharmacy Association) के लिए काम कर चुकी हैं।
जन्म 24 सितंबर 1995 को जन्मीं साक्षी ऋषभ पंत से दो साल बड़ी हैं। जिन्होंने देहरादून से पढ़ाई की है। कॉलेज की बात करें तो उन्होंने एमबीए (MBA) की डिग्री ली हुई है। साक्षी सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और स्टाइलिश लुक्स के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं।