WWE का वो खूंखार रेसलर जो कोमा में जाकर भी चला आता था बाहर, जिंदा देख कांप जाती थी सामने वाली की रूह

Published : Jun 14, 2025, 02:25 PM IST
wwe wrestler

सार

WWE का बेताज बादशाह कहे जाने वाले अंडरटेकर ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है। रेसलर ने रिंग के भीतर कुल 3 दशक तक अपना दबदबा बनाए रखा। इस खूंखार रेसलर को द डेडमैन के नाम से जाना जाता है। 

Sports Desk: अमेरिका के सबसे डेंजरस रेसलर में अंडरटेकर (Undertaker) का नाम आता है। रिंग के अंदर दिखने वाले इस खूंखार को डेडमैन नाम से भी जाना जाता है। 1864 मुकाबले अपने नाम करके रिकॉर्ड बनाने वाले अंडरटेकर की गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा शक्तिशाली रेसलर में होती है। विशालकाय शरीर वाला यह खिलाड़ी 3 दशकों तक WWE में अपना वर्चस्व बनाए रखा। उनके सामने आने से विश्व के भारी भरकम योद्धा रेसलर भी एक सेकंड के लिए हिल जाते थे। उनके लिए कंपनी कई लाजवाब स्टोरी लाईन भी बना चुकी थी। रेसलिंग लेजेंड मार्क कलावे यानी अंडरटेकर ने 2 वर्ष पूर्व सर्वाइवर सीरीज के दौरान करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था। 1984 में उन्होंने रेसलिंग करियर का आगाज किया था।

अंडरटेकर की सबसे बड़ी खासियत यह थी, कि वो हमेशा ताबूत से निकलकर सीधे रिंग में आते थे। कई मौके पर उन्हें रिंग में मृत देखा जा चुका था, लेकिन बाद में वो अचानक से उठकर खड़े हो जाते थे। ऐसे में इस खूंखार रेसलर को डेडमैन नाम भी दे दिया गया। मरने वाले एक्शन के बाद हमेशा जिंदा होकर खड़े होने वाले अंडरटेकर को इसी वजह से द डेडमैन नाम दे दिया गया। एक लोटे के साथ वो रिंग के भीतर प्रवेश करते थे। कई बार बताया गया, कि उस लोटे के भीतर अंडरटेकर की आत्मा निवास करती थी। रिंग में स्टोरी लाइन में उनकी आत्मा को उस लोटे के भीतर दिखाया गया था। जैसे ही वो उस लोटे को देखते थे, वैसे ही उनके अंदर जोश आ जाता था।

कोमा में जाकर भी बाहर चला आता था खूंखार रेसलर

स्टोरी लाइन में रिंग के अंदर अंडरटेकर को 6 बार मरा हुआ दिखाया गया था। लेकिन, उसके बाद वो हमेशा उठकर खड़े हो जाते और सभी फैंस को चौंका देते। इतना ही नहीं, कोमा में जाने के बाद भी वो कई बार वापस लौट चुके हैं। यह खूंखार रेसलर जब भी कोमा से बाहर आता था, तब सामने वाले योद्धाओं पर जमकर प्रहार करता था। उस स्थिति में विपक्षी को उन्हें रोकना बेहद कठिन हो जाता था। उनके रिंग में प्रवेश करते ही वहां बैठे सारे फैंस एक समय के लिए अचंभित और सहम जाते थे। सिर पर एक हैट के साथ अंडरटेकर के रिंग में एंट्री होती थी। WWE स्टोरी लाइन में जब भी वो मरते थे, तब कुछ समय के लिए ब्रेक पर निकल जाते थे।

WWE में कई बड़े रिकॉर्ड्स बना चुके हैं अंडरटेकर

WWE के अलावे बास्केटबॉल में भी अंडरटेकर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। लेकिन, उनका असली रूप WWE रिंग वाले खेल में ही आया। वो कुल 8 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन में अपने सौतेले भाई के वह 7 बार टैग टीम चैंपियन बने, जबकि एक बार wwe वर्ल्ड टैग टीम टूर्नामेंट जीतने में सफल हुए हैं। रॉलस रम्बल का आखिरी खिताब भी अंडरटेकर ने अपने नाम किया है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल