रोजर फेडरर पूरी दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 550 मिलियन डॉलर यानी कि 4500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जबकि विराट कोहली की नेटवर्थ करीब 1050 करोड़ रुपए है। वह 8 बार विंबलडन का टाइटल भी जीत चुके हैं। टेनिस खेलकर करोड़ की कमाई करने के साथ ही वह नाइकी, रोलेक्स, क्रेडिट, स्विस जैसे बड़े ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। उनका खुद का बिजनेस भी है।