कम तेल संग कम दाम में पकेगा भोजन, 5K की शुरुआती कीमत में चुनें 4 एयर फ्रायर

Published : Jun 15, 2026, 05:15 PM IST
एयर फ्रायर

सार

Best Air Fryers in India: कम तेल में खाना पकाने के लिए कौन-सा एयर फ्रायर सबसे अच्छा है? Philips, Havells और AGARO एयर फ्रायर में क्या खासियत है? एयर फ्रायर खरीदते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?

बदलते समय के साथ आपको भी कुकिंग का तरीका बदल देना चाहिए। गैस या फिर इंडक्शन में डीप फ्राय के बजाय अब आपको एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना सीख लेना चाहिए। एयर फ्रायर न सिर्फ कम तेल में खाने को पकता है बल्कि इससे खाना हेल्दी भी बनता है। मार्केट में एयर फ्रायर के कई ऑप्शन मौजूद हैं। आप कम या फिर ज्यादा क्षमता वाले एयर फ्रायर बजट में खरीद सकते हैं। रैपिड टेक्नोलॉजी की मदद से खाना बनाने वाले एयर फ्रायर कम तेल में क्रिस्पी खाना तैयार करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ एयर फ्रायर के बारे में, जो आपको 10,000 रु से कम की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

Philips Digital Air Fryer HD9252/90

आप अमेजन से लेकर फ्लिपकार्ट या पास के स्टोर से ₹7,299 की कीमत तक में फिलिप्स का डिजिटल एयर फ्रायर खरीदें।Rapid Air Technology की मदद से इसमे खाना समान रूप से पकता है। 90% तक कम तेल में कुकिंग की जा सकती है। कई प्रीसेट मेन्यू और डिजिटल टच पैनल की सुविधा होने के कारण इन्हें यूज करना बेहद आसान होता है।4.2 Liter का एयर फ्रायर अमेजन में आपको -22% छूट के बाद ₹4,699 रु में मिल जाएगा। क्लिक करें।

Instant Vortex Air Fryer

6-इन-1 फंक्शन वाला इंस्टेंट Air Fry बेक, रोस्ट के साथ ही रीहीट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बड़ी क्षमता होने के कारण परिवार के लिए उपयुक्त रहता है। इसमे क्लियर कुक विंडो होती है जिससे खाना बिना खोले देखा जा सकता है। आप इसे अमेजन से ₹11,999 में खरीद सकते हैं। यहां ऑफर देखें।

और पढ़ें: Google New Project: पुराने स्मार्टफोन अब बनेंगे मिनी डेटा सेंटर! गूगल का कमाल का प्लान

AGARO Galaxy Digital Air Fryer

बजट का ख्याल रखते हुए एयर फ्रायर खरीदना है, तो आप AGARO Galaxy का ऑप्शन चुन सकते हैं।  बजट-फ्रेंडली विकल्प के साथ ही  डिजिटल डिस्प्ले और कई कुकिंग प्रीसेट इसमे उपलब्ध हैं। आप इसमे फ्रेंच फ्राइज, कटलेट और स्नैक्स बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। क्लिपकार्ट में -₹3,696 छूट के बाद ₹4,299 में इसे खरीदा जा सकता है। क्लिक करें।

Havells Prolife Crystal Air Fryer

5 लीटर क्षमता वाला हैवेल्स का एयर फ्रायर छोटे और मीडियम परिवार के लिए अच्छा विकल्प है। ऑटो शट-ऑफ और तापमान नियंत्रण जैसी सुविधाएं इसमे उपलब्ध हैं। क्रोमा मे ये आपको 6,999 रु में मिल जाएगा।

नोट: यहां पर दी गई जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट से ली गई है। समय-समय दी गई छूट बदल भी सकती हैं। खरीदने से पहले ऑफर जरूर चेक करें।

और पढ़ें: भारत में सबसे सस्ता Dishwasher कौन सा है? खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

भारत में सबसे सस्ता Dishwasher कौन सा है? खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट
Google New Project: पुराने स्मार्टफोन अब बनेंगे मिनी डेटा सेंटर! गूगल का कमाल का प्लान