घर बैठे बालों को दें परफेक्ट कर्ल, ट्राई करें ये 5 हेयर एक्सेसरीज और गैजेट्स

Published : Jun 07, 2026, 04:30 PM IST

Hair Curling Accessories:बिना हीट के बालों को कर्ल करने के लिए कौन-सी हेयर एक्सेसरी सबसे अच्छी मानी जाती है? ऑटोमैटिक हेयर कर्लर और कर्लिंग आयरन में क्या अंतर है? बालों को कर्ल करते समय हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल क्यों जरूरी होता है? 

PREV
16

बालों को हम खास ओकेजन पर कर्ल कराने के लिए पार्लर जाते हैं और 500-1000 रुपए खर्च करके आ जाते हैं। लेकिन बाजार में कई ऐसे एक्सेसरीज और गैजेट्स मौजूद हैं, जिस पर आप एक बार खर्च करके हर बार का खर्चा बचा सकते हैं। यह सालों साल चलता है। आइए बताते हैं 5 ऐसे फेमस हेयर कर्लिंग टूल्स के बारे में जो आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।

26

ऑटोमैटिक हेयर कर्लर

ऑटोमैटिक हेयर कर्लर बालों को खुद रोल करके कुछ सेकंड में कर्ल बना देता है। इसे इस्तेमाल करना आसान होता है और इससे एक जैसे कर्ल्स मिलते हैं। मार्केट में ऑटोमेटिक हेयर कर्लर के कई वैराइटी मौजूद हैं। जिसकी कीमत 2 हजार से शुरू होकर 50 हजार तक जाती है।

36

कर्लिंग आयरन

कर्लिंग आयरन सबसे लोकप्रिय हेयर स्टाइलिंग गैजेट्स में से एक है। अलग-अलग बैरल साइज में उपलब्ध यह टूल सॉफ्ट वेव्स से लेकर टाइट कर्ल्स तक बनाने में मदद करता है। कई कंपनी कर्लिंग आयरन बनाती है। जिसकी कीमत 800 से शुरू होकर 5 हजार रुपए तक जाती है।

46

फ्लेक्सी हेयर रोलर्स

फ्लेक्सी रोलर्स लंबे समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन्हें बालों में रोल करके कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है, जिससे सुंदर कर्ल्स बन जाते हैं। इसकी कीमत 150 रुपए से शुरू होकर 700 रुपए तक जाती है। इसका इस्तेमाल करना भी आसान होता है। बालों को डिवाइड करते हुए इसमें लपेटे और फिर हुक की तरह फंसा दें।

56

हीटलेस कर्लिंग रिबन

अगर आप बालों को बिना गर्मी के कर्ल करना चाहती हैं, तो हीटलेस कर्लिंग रिबन एक अच्छा विकल्प है। इसे रात में लगाकर सोने से सुबह नेचुरल कर्ल्स मिल सकते हैं। इन दिनों यह काफी ट्रेंड में भी हैं। यंग गर्ल अपने बालों को नेचुरली कर्ल करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इसकी कीमत 200 रुपए से शुरू होकर 1000 रुपए तक जाती है। इसका इस्तेमाल आप कई बार कर सकते हैं। बाल डैमेज हुए खूबसूरत कर्ल इससे बनता है।

स्मार्ट किचन के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खाना बनेगा आसान और झटपट

66

हॉट रोलर्स सेट

हॉट रोलर्स बालों को वॉल्यूम और कर्ल देने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। ये खासतौर पर लंबे और घने बालों पर अच्छा रिजल्ट देते हैं। ज्यादातर सेलेब्स इस हॉट रोलर्स फ्रंट के बालों को वॉल्यूम देने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत 1 हजार रुपए से शुरू होकर 4 हजार रुपए तक जाती है।

और पढ़ें: PM-WANI Wi-Fi: अब QR कोड स्कैन करते ही मिलेगा इंटरनेट, सरकार लाई नए सस्ते प्लान

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories