न्यूबॉर्न बेबी के लिए 5 स्मार्ट गैजेट्स, जो नए पेरेंट्स की लाइफ बना देंगे सुपर ईजी

Published : Jul 28, 2026, 04:07 PM ISTUpdated : Jul 28, 2026, 04:12 PM IST

Newborn Baby Gadgets: टेक्नोलॉजी ने आज की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। खासकर न्यूबॉर्न बेबी की देखभाल करने वाले नए पेरेंट्स के लिए कई ऐसे स्मार्ट गैजेट्स मौजूद हैं, जो बच्चे की सुरक्षा, फीडिंग और आराम का ध्यान रखने में मदद करते हैं

PREV
15
स्मार्ट बेबी मॉनिटर

स्मार्ट बेबी मॉनिटर की मदद से आप दूसरे कमरे में रहते हुए भी अपने बच्चे पर हर समय नजर रख सकते हैं। इसमें HD कैमरा, नाइट विजन, टू वे ऑडियो, मोशन और क्राइ डिटेक्शन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कई मॉडल में ऐसा फीचर होता है कि जब बच्चा रोते ही मोबाइल पर नोटिफिकेशन आता है। इससे कमरे का तापमान मॉनिटर करने की सुविधा और घर के बाहर या ऑफिस से भी लाइव मॉनिटरिंग की जा सकती है।

और पढे़ं- सिंपल घर भी बनेगा हाईटेक, 5k के अंदर खरीदें 5 स्मार्ट गैजेट्स

25
इलेक्ट्रिक बेबी बॉटल वार्मर

इस गैजेट की मदद से हर बार गैस पर दूध गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह डिवाइस दूध या फॉर्मूला मिल्क को कुछ ही मिनटों में सही तापमान पर गर्म कर देती है। साथ ही दूध ओवरहीट नहीं होने देता। खासकर ये रात की फीडिंग आसान बनाता है।

35
ऑटोमैटिक बेबी रॉकर

अगर आप हर समय बच्चे को गोद में लेकर नहीं झुला सकते, तो स्मार्ट बेबी रॉकर बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें बच्चा आराम से लेट या बैठ सकता है और हल्के हल्के झूलता रहता है। अलग-अलग स्विंग स्पीड और मोड म्यूजिक और वाइब्रेशन फीचर के साथ ये बच्चे को शांत रखने में मदद करता है। इसमें सेफ्टी बेल्ट भी दिया रहता है।

45
कॉन्टैक्टलेस डिजिटल थर्मामीटर

छोटे बच्चों का तापमान चेक करना आसान नहीं होता। कॉन्टैक्टलेस डिजिटल थर्मामीटर बिना शरीर को छुए कुछ ही सेकंड में तापमान माप देता है। इससे कुछ सेकंड में रिजल्ट साफ दिखाई देता है। सफाई के लिहाज से भी ये बेहतर है। इससे आप बच्चे के अलावा दूध और कमरे का तापमान भी माप सकता है।

55
इलेक्ट्रिक बेबी स्टेरिलाइजर

इलेक्ट्रिक स्टेरलाइजर कुछ ही मिनटों में बेबी बोतलों, निप्पल और अन्य फीडिंग एक्सेसरीज को स्टेरिलाइज कर देता है। इससे गैस पर बार-बार उबालने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एक साथ कई बोतलें स्टेरिलाइज की जा सकती हैं, जिससे समय की बचत होती है और बच्चों की फीडिंग से जुड़ी चीजों की साफ-सफाई व बेहतर हाइजीन बनाए रखने में मदद मिलती है।

बेबी के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. न्यूबॉर्न बेबी के लिए सबसे जरूरी स्मार्ट गैजेट कौन सा है?

स्मार्ट बेबी मॉनिटर और कॉन्टैक्टलेस डिजिटल थर्मामीटर सबसे उपयोगी गैजेट्स माने जाते हैं।

2. क्या इलेक्ट्रिक बॉटल वार्मर सुरक्षित होता है?

हां, अच्छी क्वालिटी का बॉटल वार्मर दूध को सुरक्षित तापमान पर गर्म करता है।

3. क्या बेबी रॉकर में बच्चे को लंबे समय तक रखना चाहिए?

नहीं, बेबी रॉकर का इस्तेमाल सीमित समय के लिए करें और हमेशा बच्चे पर निगरानी रखें।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories