Aadhaar Download नहीं हो रहा? ये 7 वजहें हो सकती हैं, 2 मिनट में ऐसे करें ठीक

Published : Jul 21, 2026, 01:48 PM IST
Aadhaar Download

सार

Aadhaar Download में Error आ रहा है? OTP नहीं मिल रहा या e-Aadhaar डाउनलोड नहीं हो रहा? जानिए 7 सबसे कॉमन वजहें और 2 मिनट में समस्या ठीक करने के सिंपल तरीके।

Aadhaar Download Problem: अगर आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड (e-Aadhaar Download) करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार एरर (Error) आ रहा है या फाइल डाउनलोड नहीं हो रही, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अभी बड़ी संख्या में लोग मोबाइल पर आधार ऐप (Aadhaar App) और ई-आधार (e-Aadhaar) का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स को डाउनलोड, OTP या लॉगिन जैसी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। ज्यादातर मामलों में समस्या बहुत छोटी होती है और कुछ मिनट में ठीक हो सकती है। अगर आपका भी आधार डाउनलोड नहीं हो रहा, तो 7 वजहें हो सकती हैं, जानिए इन्हें कैसे ठीक करें...

मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक नहीं है

सबसे आम वजह यही होती है। e-Aadhaar डाउनलोड करने के दौरान OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। अगर नंबर लिंक नहीं है या बदल चुका है, तो डाउनलोड पूरा नहीं होगा। ऐसे में अगर मोबाइल नंबर बदल गया है, तो पहले उसे आधार में अपडेट कराएं। उसके बाद दोबारा डाउनलोड करें।

OTP नहीं आ रहा

कई बार नेटवर्क की वजह से OTP आने में देरी हो जाती है। कभी-कभी मोबाइल में DND या मैसेज की दूसरी दिक्कत भी कारण बन सकती है। ऐसे में कुछ मिनट इंतजार करें, दोबारा OTP भेजें, मोबाइल नेटवर्क चेक करें, एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करके फिर कोशिश करें।

Aadhaar Number या VID गलत डाल दिया

जल्दबाजी में कई लोग आधार नंबर या Virtual ID (VID) गलत भर देते हैं। एक अंक भी गलत होने पर डाउनलोड नहीं होगा। ऐसे में नंबर ध्यान से दोबारा चेक करें और फिर प्रक्रिया शुरू करें।

वेबसाइट या ऐप पर ज्यादा ट्रैफिक

कई बार एक साथ बहुत ज्यादा लोग आधार डाउनलोड करने लगते हैं। ऐसे में वेबसाइट या ऐप थोड़ी देर के लिए धीमी हो सकती है। ऐसे में 10-15 मिनट बाद फिर कोशिश करें या दूसरे समय डाउनलोड करें।

इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है

अगर इंटरनेट बार-बार कट रहा है, तो डाउनलोड बीच में रुक सकता है। आप वाई-फाई (Wi-Fi) या अच्छे मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करें। इससे आपका आधार फटाफट डाउनलोड हो जाएगा।

फोन या ब्राउजर का Cache भर गया

पुराना Cache और Cookies भी कई बार डाउनलोड में रुकावट बन जाते हैं। अपने ब्राउजर कैचे (Browser Cache) साफ करें। दूसरा ब्राउजर इस्तेमाल करें। आधार ऐप अपडेट करके फिर कोशिश करें।

PDF खुल नहीं रही

कई लोगों को लगता है कि डाउनलोड नहीं हुआ, जबकि फाइल डाउनलोड हो चुकी होती है लेकिन खुल नहीं पाती। ध्यान रखें कि e-Aadhaar PDF पासवर्ड से सुरक्षित होती है, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। पासवर्ड आपके नाम के पहले चार बड़े अक्षर (Capital Letters) और जन्म वर्ष (YYYY) को मिलाकर बनता है। जैसे- अगर नाम RAHUL है और जन्म का साल 1998 है, तो पासवर्ड RAHA1998 होगा।

अगर फिर भी आधार डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर ऊपर बताए गए सभी तरीके अपनाने के बाद भी आधार डाउनलोड नहीं हो रहा, तो एक बार आधार ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से दोबारा कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) से भी मदद ले सकते हैं।

Aadhaar App से क्या-क्या काम हो सकते हैं?

  • e-Aadhaar डाउनलोड
  • एड्रेस चेंज करना
  • मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी देखना
  • ईमेल अपडेट
  • बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक
  • आधार की सिक्योरिटी सेटिंग मैनेज करना

Aadhaar App कितने लोग डाउनलोड कर चुके हैं?

सरकार के मुताबिक, आधार ऐप को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप के जरिए लाखों लोग मोबाइल नंबर, पता और ईमेल अपडेट कर चुके हैं। वहीं, करोड़ों बार बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक फीचर का भी इस्तेमाल किया जा चुका है। यही वजह है कि अब ज्यादा लोग आधार से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए सेंटर जाने के बजाय मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना चार्जर भी फुल चार्ज हो जाएगा आपका फोन, इमरजेंसी में काम आएंगे ये 4 जुगाड़
QR Code की छुट्टी! बिना इंटरनेट सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा UPI पेमेंट