Aadhaar Download PDF Password: आधार डाउनलोड करने के बाद भी पीडीएफ नहीं खुल रही है? जानिए e-Aadhaar का 8 अक्षरों वाला सही पासवर्ड और PDF खोलने का आसान तरीका।
Aadhaar Download Guide: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपने अपना e-Aadhaar डाउनलोड किया, लेकिन PDF फ़ाइल पर क्लिक करते ही पासवर्ड मांगने लगता है। कई लोगों को लगता है कि उन्होंने तो पासवर्ड बनाया ही नहीं, फिर ये क्या मांग रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ई-आधार PDF पासवर्ड से सुरक्षित होती है। अगर आपको यह 8 अक्षरों वाला पासवर्ड पता है, तो आपकी फाइल कुछ ही सेकंड में खुल जाएगी। आइए जानते हैं e-Aadhaar PDF का पासवर्ड क्या होता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है...
Aadhaar PDF आखिर क्यों नहीं खुलती?
UIDAI की वेबसाइट या आधार ऐप (Aadhaar App) से डाउनलोड की गई e-Aadhaar PDF हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है। इसका मकसद आपकी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखना है ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आधार कार्ड न खोल सके। यानी PDF खराब नहीं होती, बल्कि उसे खोलने के लिए सही पासवर्ड डालना जरूरी होता है।
e-Aadhaar PDF का पासवर्ड हमेशा एक तय फॉर्मूले से बनता है। यह पासवर्ड आपके नाम के शुरुआती 4 अक्षर (Capital Letters और आपका जन्म का साल (Birth Year) होता है। जैसे- अगर आपका नाम ANAND KUMAR है और आपकी जन्म तिथि 1995 है, तो आपका पासवर्ड ANAN1995 होगा।
अगर आपका नाम RIYA है और जन्म का साल 2002 है, तो पासवर्ड RIYA2002 होगा
अगर नाम में सिर्फ 3 अक्षर हैं, जैसे SIA SHARMA और जन्म का साल 1998 है, तो पासवर्ड SIA1998 होगा।
Aadhaar PDF कैसे खोलें?
सबसे पहले डाउनलोड की गई PDF पर क्लिक करें।
पासवर्ड डालने का बॉक्स खुलेगा।
अपने नाम के पहले 4 बड़े (Capital) अक्षर लिखें।
उसके बाद जन्म का साल जोड़ें।
OK पर क्लिक कर दें।
कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड खुल जाएगा।
पासवर्ड डालने के बाद भी PDF नहीं खुल रही, तो क्या करें?
नाम की स्पेलिंग Aadhaar के अनुसार ही लिखें।
कैपिटल लेटर्स (Capital Letters) का इस्तेमाल करें।
जन्म का साल सही डालें।
PDF Viewer अपडेट करें।
जरूरत पड़े तो e-Aadhaar दोबारा डाउनलोड करें।
Aadhaar App डाउनलोड करने वालों की संख्या और इसके फायदे?
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) के मुताबिक, ऑफिशियल Aadhaar App को अब तक 4 करोड़ (40 Million) से ज़्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। लोग अब घर बैठे-बैठे ही अपने स्मार्टफोन से सारे काम निपटा रहे हैं।
ऐप के जरिए लोग अब तक लगभग 49 लाख मोबाइल नंबर और 11.65 लाख पते (Address) अपडेट कर चुके हैं।
1 जुलाई से शुरू हुई ईमेल अपडेट सर्विस जो पहले ₹75 की आती थी, वह ऐप पर 31 दिसंबर 2026 तक बिल्कुल मुफ्त (Free) कर दी गई है। अब तक 12.5 लाख से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा चुके हैं।
अगर आपको डर रहता है कि आपके फिंगरप्रिंट या आइरिस डाटा का कोई गलत इस्तेमाल न कर ले, त आप ऐप से अपने बायोमेट्रिक्स को जब चाहें लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। देश में 1.91 करोड़ से ज्यादा बार लोगों ने इस सेफ्टी फीचर का इस्तेमाल किया है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।