Amazon Great Indian Festival: सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमतें देख उड़ जाएंगे होश

Published : Oct 02, 2026, 02:46 PM IST
Samsung Galaxy discount deals

सार

Amazon Great Indian Festival 2026: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। गैलेक्सी M सीरीज और फोल्डेबल फोन्स पर शानदार ऑफर्स हैं। साथ ही, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80% तक की छूट और SBI कार्ड्स पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy Discount Deals: अमेजन का सबसे बड़ा त्योहारी सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। सेल शुरू होने से पहले ही अमेजन ने कई प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इस बार सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है।

गैलेक्सी M17e सिर्फ 16,999 रुपये में

बजट सेगमेंट वाले सैमसंग गैलेक्सी M17e को आप इस सेल में 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फिलहाल इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा गैलेक्सी M17 पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। 21,999 रुपये वाला यह फोन सेल के दौरान 19,999 रुपये से भी कम में मिलेगा।

गैलेक्सी M47 पर 10,000 रुपये की छूट

सैमसंग गैलेक्सी M47 पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अभी 35,999 रुपये में बिकने वाला यह फोन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आपको 25,999 रुपये में मिल जाएगा। यानी ग्राहकों को सीधे तौर पर करीब 10,000 रुपये का फायदा होने वाला है।

फोल्डेबल फोन्स पर भी शानदार ऑफर

सैमसंग के प्रीमियम फोल्डेबल फोन्स, गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा पर भी धांसू ऑफर्स हैं। गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की सेल प्राइस 1,72,999 रुपये होगी, जबकि इसकी असली कीमत 1,79,999 रुपये है। वहीं, गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा आपको 1,92,999 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि इसकी लॉन्च प्राइस 1,99,999 रुपये थी। इन कीमतों में कूपन डिस्काउंट भी शामिल है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80% तक की छूट

स्मार्टफोन्स के अलावा लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में 80% तक का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप पेमेंट के लिए SBI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10% का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

पुराना फोन बदलने पर एक्स्ट्रा फायदा

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर नया फोन खरीदते हैं, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको और भी ज्यादा छूट मिलेगी। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए कुछ खास ऑफर्स भी रखे गए हैं। अमेजन पे यूजर्स को कैशबैक जैसे कई फायदे मिलेंगे। चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है। उम्मीद है कि 8 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में अमेजन कुछ और नए ऑफर्स का भी ऐलान करेगा।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं ध्रव्य शाह? 19 साल के IIT बॉम्बे ड्रॉपआउट ने कैसे बनाई $3 मिलियन की ‘सुपरमेमोरी’ कंपनी!
AI और सेमीकंडक्टर क्यों हैं भारत के आर्थिक भविष्य के लिए अहम?