iPhone Air 2 Leak: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Published : Jul 08, 2026, 09:50 AM IST
iPhone Air 2 Leak

सार

लीक्स के अनुसार, ऐपल का अगला iPhone Air 2 बड़ी 3,500mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ आएगा। इसमें नया A20 चिप और 120Hz डिस्प्ले भी मिल सकता है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः ऐपल ने पिछले साल अपना सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone Air लॉन्च किया था। अब खबरें हैं कि कंपनी इसके अगले मॉडल iPhone Air 2 पर काम कर रही है। लीक्स के मुताबिक, इस नए फोन में बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। दरअसल, पहली जेनरेशन वाले iPhone Air के डिजाइन की तो खूब तारीफ हुई थी, लेकिन छोटी बैटरी और सिंगल रियर कैमरे की वजह से इसकी काफी आलोचना भी हुई थी। अब ऐसा लगता है कि ऐपल अपनी इन कमियों को दूर करने की तैयारी में है।

चीन के मशहूर टिप्स्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' ने सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि iPhone Air 2 में 3,500mAh की बैटरी होगी। मौजूदा iPhone Air में 3,149mAh की बैटरी है। अगर यह लीक सही साबित होता है, तो नए मॉडल की बैटरी लाइफ में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

परफॉर्मेंस के मामले में भी iPhone Air 2 बड़े बदलावों के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में ऐपल का नया A20 चिपसेट होगा, जो 2 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना होगा। इसके अलावा, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.55 इंच का डिस्प्ले और 3D फेस रिकग्निशन सिस्टम होने की भी उम्मीद है।

कैमरे के सेक्शन में भी एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी शामिल होगा। आपको बता दें कि मौजूदा iPhone Air में सिर्फ 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Air 2 को 2027 की शुरुआत में बेस मॉडल iPhone 18 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, ऐपल ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air की बात करें तो भारत में इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, 512GB और 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये थी। मौजूदा iPhone Air में A19 प्रो चिपसेट, 6.5 इंच का डिस्प्ले, 5.6 मिलीमीटर की मोटाई, 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

फिर महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज? जानें कितने बढ़ सकते हैं Jio-Airtel के प्लान्स
Vivo Y500 4G: 8100mAh की तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स