बिजली जाते ही करेगी दिन जैसी रोशनी, देखें बेस्ट LED टॉर्च ऑप्शन, कीमत ₹10 से शुरू

Published : Jun 04, 2026, 02:30 PM IST
LED Torch

सार

LED Emergency Light: क्या आपके यहां बारिश में बार-बार बिजली चली जाती है? क्या आप बिना इनवर्टर के घर में रोशनी का ऑप्शन चाहते हैं? क्या ट्रैवल और कैंपिंग के लिए टॉर्च ढूंढ रहे हैं? 

Rechargeable Torch: बरसात के मौसम में बिजली कटौती की समस्या आम हो जाती है। जिन घरों में इनवर्टर है, वहां तो काम चल जाता है, लेकिन जिनके पास इनवर्टर नहीं है, उन्हें मोबाइल की टॉर्च या छोटी LED लाइट का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में दमदार रोशनी देने वाली LED टॉर्च खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे शानदार ऑप्शन बता रहे हैं, जो न केवल ब्राइट लाइट देते हैं बल्कि बजट-फ्रेंडली भी हैं।

रिचार्जेबल LED टॉर्च

यह रिचार्जेबल LED टॉर्च पावरफुल बैटरी के साथ आती है, जिसे बार-बार चार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें साइड में लंबी LED ट्यूब और सामने की तरफ हाई-पावर गोल टॉर्च दी गई है। यानी यह दो अलग-अलग मोड में रोशनी देती है। बिजली जाने पर यह पूरे कमरे को अच्छी तरह रोशन कर सकती है।

और पढे़ं- Wardrobe Designs For Bedroom: छोटे बेडरूम को बनाएं क्लटर-फ्री, 10+स्मार्ट वार्डरोब डिजाइंस

प्लास्टिक LED टॉर्च

अगर आप कम बजट में एक कॉम्पैक्ट टॉर्च चाहते हैं, तो प्लास्टिक LED टॉर्च अच्छा ऑप्शन हो सकती है। deodap.in पर ये टार्च मात्र 10 रुपए में मिल रही है। यह आकार में छोटी, हल्की और पॉकेट-फ्रेंडली होती है। छोटी होने के बावजूद इसकी रोशनी काफी तेज है।

एवररेडी LED टॉर्च

एवररेडी की टॉर्च अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह रिचार्जेबल मॉडल कई उपयोगी फीचर्स के साथ आता है। कुछ मॉडलों में पर्सनल सेफ्टी अलार्म और की-चेन अटैचमेंट भी मिलता है। USB चार्जिंग सपोर्ट होने की वजह से इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

वॉटरप्रूफ LED टॉर्च

अगर आप ट्रैकिंग, कैंपिंग या आउटडोर एक्टिविटीज के शौकीन हैं, तो वॉटरप्रूफ LED टॉर्च आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह टॉर्च तेज रोशनी देने के साथ-साथ बारिश और नमी वाले मौसम में भी बेहतर काम करती है। ये टार्च ट्रैवलिंग और इमरजेंसी में काफी मददगार साबित होते हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. घर के लिए कौन-सी टॉर्च सबसे अच्छी रहती है?

रिचार्जेबल LED टॉर्च घर और इमरजेंसी उपयोग के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।

2. क्या वॉटरप्रूफ टॉर्च बारिश में इस्तेमाल की जा सकती है?

हां, वॉटरप्रूफ या वाटर-रेसिस्टेंट टॉर्च बारिश और नमी वाले मौसम में उपयोग की जा सकती है।

3. LED टॉर्च खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

बैटरी बैकअप, ब्राइटनेस, चार्जिंग सिस्टम और वॉटरप्रूफ फीचर जरूर चेक करें।

 

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Honor X7e: 7500mAh की तगड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर्स
Motorola Edge 2026 लॉन्च, जानिए कीमत-फीचर्स और सेल डेट की पूरी डिटेल