
Portable Washing Machine: अगर आप छोटे फ्लैट में रहते हैं, हॉस्टल में पढ़ाई करते हैं या अक्सर ट्रैवल करते रहते हैं, तो कपड़े धोना कई बार परेशानी बन जाता है। ऐसे में बकेट वॉशिंग मशीन आपके लिए एक शानदार समाधान हो सकती है। यह क्यूट, कॉम्पैक्ट और ड्यूरेबल मशीन आसानी से 4 से 5 कपड़े एक साथ धो सकती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह मशीन आपको लगभग 1,000 से 1,500 रुपये की कीमत में आसानी से मिल जाएगी।
बकेट वॉशिंग मशीन बाल्टी जैसी छोटी और हल्के वजन की होती है, जिसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है। यह रोजमर्रा के छोटे कपड़े धोने के लिए एकदम परफेक्ट है। कम जगह घेरने के साथ-साथ इसमें बिजली और पानी दोनों की खपत भी कम होती है। बेबी क्लोथ्स, अंडरगारमेंट्स, मोजे, रूमाल और छोटे कपड़ों को धोने के लिए यह बेहद सुविधाजनक है। फुल-साइज वॉशिंग मशीन की तुलना में इसकी कीमत भी काफी कम होती है। कई मॉडल फोल्डेबल डिजाइन में आते हैं, जिन्हें ट्रैवलिंग के दौरान आसानी से साथ ले जाया जा सकता है।
और पढे़ं- Washing Machine Cover: 500 में सस्ते और ट्रेंडी कवर, जो देंगे फुल प्रोटेक्शन
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर आपको 16 लीटर क्षमता वाली पोर्टेबल वॉशिंग मशीन लगभग 1,499 रुपए में मिल सकती है। यह मिनी वॉशिंग मशीन स्पिन बास्केट के साथ आती है, जिससे कपड़े धोने के साथ-साथ एक्स्ट्रा पानी भी निकल जाता है। इसका फोल्डेबल डिजाइन इसे और भी खास बनाता है।
अगर आप बेहतर सफाई चाहते हैं, तो डबल लेयर डीप क्लीनिंग वॉशिंग मशीन एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह 16 लीटर क्षमता वाली मिनी मशीन लगभग 2,000 रुपये की रेंज में है। स्पिन बास्केट के साथ आने वाली यह मशीन छोटे कपड़ों को केवल 10 से 15 मिनट में साफ कर सकती है।
यह एक अनोखा गैजेट है, जो किसी भी सामान्य बाल्टी को मिनी वॉशिंग मशीन में बदल सकता है। इसे बाल्टी के बीच में फिक्स किया जाता है और फिर इसमें पानी, डिटर्जेंट और कपड़े डालकर स्विच ऑन करना होता है। कुछ ही समय में आपके कपड़े साफ हो जाते हैं। फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह गैजेट लगभग 1,500 से 2,000 रुपये के बीच मिल जाएगा।
1. बकेट वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोए जा सकते हैं?
आमतौर पर इसमें 4 से 5 छोटे कपड़े या 1 से 2 किलो तक का लोड धोया जा सकता है।
2. क्या बकेट वॉशिंग मशीन ट्रैवल के लिए सही है?
हां, फोल्डेबल और हल्के वजन वाले मॉडल ट्रैवल के लिए बेस्ट है।
3. क्या यह मशीन कपड़ों को सुखा भी सकती है?
कुछ मॉडल स्पिन बास्केट के साथ आते हैं, जो पानी निकालकर कपड़ों को जल्दी सूखने में मदद करते हैं।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।