
Blood Moon Viral Reel: आज, 3 मार्च की रात आसमान में पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) के दौरान ब्लड मून (Blood Moon) दिखने वाला है। यह सिर्फ एक दुर्लभ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आपका अगला वायरल कंटेंट भी बन सकता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, ब्लड मून की वायरल रील्स बनाना चाहते हैं, लेकिन सोच रहे हैं कि 'मेरे फोन से तो चांद छोटा सा डॉट आता है', तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही कैमरा सेटिंग्स और 5 मिनट की तैयारी से आप ऐसी रील बना सकते हैं, जो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वायरल हो सकती है।
यह सबसे जरूरी ट्रिक है। ब्लड मून को शूट करते समय सबसे बड़ी गलती लोग ब्राइटनेस बढ़ा देते हैं। चांद बहुत ब्राइट होता है, इसलिए कैमरा ओपन करें, मून पर फोकस करें, स्क्रीन पर फिंगर से नीचे की ओर स्लाइड कर एक्सपोजर (Exposure) कम करें। इससे चांद का लाल रंग ज्यादा डीप और डिटेल्ड दिखेगा।
डिजिटल जूम से फोटो दानेदार हो जाती है। इसका बेहतर तरीका है कि 1x या 2x ऑप्टिकल जूम रखें। फोन को दीवार, रेलिंग या ट्राइपॉड पर टिकाएं। 3 सेकंड का टाइमर लगाएं ताकि हाथ हिलने से वीडियो खराब न हो। स्टैबिलिटी से चांद की शार्प फोटो आएगी।
फोन का नाइट मोड (Night Mode) ऑटो ऑन हो जाता है, लेकिन एक्सपोजर ज्यादा न होने दें। HDR ऑन रखें, ISO अगर प्रो मोड में है तो 100-400 के बीच रखें। इससे चांद का रेड टोन उभरेगा, पूरा फ्रेम सफेद नहीं होगा।
अगर रील बनानी है, तो सिर्फ चांद को शूट न करें। कुछ चीजें और भी ऐड कर लें। जैसे फोरग्राउंड (Foreground) में पेड़ या बिल्डिंग की सिल्हूट (आउटलाइन), 5-7 सेकंड का स्लो पैन, 9:16 वर्टिकल फ्रेम, 4K वीडियो अगर फोन सपोर्ट करे। 10-12 सेकंड की छोटी रील ज्यादा वायरल हो सकती है।
रील सिर्फ शूट करने से काम नहीं चलेगा। इसके कैप्शन में 'आज का Blood Moon आपने देखा?' जैसे टेक्स्ट लिखें, लोकेशन टैग लगाएं। हैशटैक में #BloodMoon #LunarEclipse2026 #SkyWatch टाइप के कीवर्ड्स रखें। अगर आप चाहें तो Canva या CapCut से हेल्प लेकर हल्का-सा कलर बूस्ट या कॉन्ट्रास्ट बढ़ा सकते हैं।
फुल जूम (Full Zoom)
फ्लैश ऑन करना
चांद को सेंटर में फिक्स करके स्टैटिक बोरिंग वीडियो
1 मिनट की लंबी रील
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।