
Fathers Day Gift Ideas 2026: रविवार, 21 जून को फादर्स डे है। कोई अपने पापा के लिए वॉच खरीद रहा है, कोई शर्ट, तो कोई महंगे-महंगे गैजेट, लेकिन आपने अब तक पापा के लिए कोई गिफ्ट प्लान नहीं किया? इंटरनेट पर वही पुराने बेल्ट, वॉलेट और वॉच के आइडियाज देख-देख कर बोर हो चुके हैं और बजट भी थोड़ा टाइट है? अगर हां, तो टेंशन बिल्कुल न लें। इस फादर्स डे पर आपको बाजार जाकर पैसे फूंकने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा अनोखा और कड़क आइडिया, जो सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगा। आपकी जेब से ₹1 भी नहीं लगेगा और पापा के चेहरे पर जो स्माइल आएगी, वो सबसे स्पेशल होगी। हम बात कर रहे हैं डिजिटल कूपन बुक (Digital Coupon Book) की। आइए जानते हैं कि यह क्या होता है और इसे फोन से मिनटों में कैसे बना सकते हैं...
यह एक तरह की कूपन डायरी है, जिसे आप खुद डिजाइन करके पापा को वॉट्सऐप (WhatsApp) पर भेजेंगे। इस बुक के अंदर कुछ मजेदार और काम के कूपन्स होंगे, जिन्हें पापा साल में कभी भी आपकी स्क्रीन पर दिखाकर कैश करा सकते हैं। जब पापा वो कूपन आपको दिखाएंगे, तो आपको वो काम हंसते-हंसते करना पड़ेगा।
कूपन 1: 'पापा की पसंद की लॉन्ग ड्राइव और चाय'
कूपन 2: '1 फ्री हेड मसाज सिरदर्द की छुट्टी'
कूपन 3: 'नो आर्ग्युमेंट संडे' (इस कूपन को दिखाते ही उस दिन पापा की हर बात सही मानी जाएगी।)
कूपन 4: 'पापा के फोन की सफा-चट सफाई' (सारे फालतू ऐप्स और गुड मॉर्निंग मैसेज डिलीट करने की गारंटी।)
कूपन 5: 'रिमोट कंट्रोल का पूरा हक' (इस कूपन पर बिना किसी लड़ाई के टीवी का रिमोट पापा का होगा।)
मार्केट से खरीदा हुआ सामान कुछ दिन बाद पुराना हो जाता है, लेकिन यह डिजिटल गिफ्ट सीधा आपके एफर्ट और प्यार को दिखाता है। यह पापा को एहसास कराएगा कि आप उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। मिडिल क्लास पापा लोग वैसे भी फिजूलखर्ची से कतराते हैं, इसलिए जब उन्हें पता चलेगा कि आपने बिना पैसे खर्च किए इतनी प्यारी चीज बनाई है, तो वह गर्व से फूले नहीं समाएंगे।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।