Goa Citizen Services Online: गोवा में सरकारी काम चुटकियों में! इस 1 पोर्टल से घर बैठे मिलती हैं सारी सेवाएं

Published : May 19, 2026, 06:53 PM IST
Goa Citizen Services Online

सार

Goa Government Services Online: गोवा में अब सरकारी कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो रही है। NIC का डिजिटल सिस्टम और NAPIX जैसे प्लेटफॉर्म सरकारी विभागों को आपस में जोड़कर सेवाओं को तेज और आसान बना रहे हैं। इससे नागरिकों को कई सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं। 

Public Services Online Goa: अगर आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, लंबी लाइनों में न लगना हो और घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के एक क्लिक पर सारे सरकारी काम हो जाएं, तो कितना अच्छा होगा? गोवा के लोगों के लिए अब यह कोई सपना नहीं, बल्कि हकीकत है। डिजिटल इंडिया (Digital India) अभियान के तहत NIC (National Informatics Centre) ने एक ऐसा मजबूत और सुरक्षित डिजिटल स्ट्रक्चर तैयार कर दिया है, जिसने गोवा में आम लोगों की जिंदगी एकदम आसान बना दिया है। इसके लिए परवोरिम (Porvorim) स्थित गोवा स्टेट सेंटर और NIC (National Informatics Centre) की टीमें लगातार काम कर रही हैं। आइए जानते हैं इस डिजिटल नेटवर्क के बारे में, जो आपके सरकारी कामों को चुटकियों में निपटा रहा है।

सारा कमाल है इस 'डिजिटल सेतु' का

सरकारी विभागों को आपस में जोड़ने और डेटा को सुरक्षित तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए NAPIX (NIC API eXchange) नाम का एक सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म काम करता है। आसान शब्दों में समझें तो इसे आप एक डिजिटल पुल या सेतु मान सकते हैं। इसके जरिए अलग-अलग सरकारी विभाग जैसे परिवहन, कोर्ट या अन्य नागरिक सेवाएं आपस में बेहद सुरक्षित माहौल में डेटा शेयर करते हैं। इस सिस्टम की वजह से आपको एक ही काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों में जाकर बार-बार अपने डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखाने पड़ते। सारा डेटा अंदरूनी तौर पर तेजी से वेरिफाई हो जाता है और आपका काम बिना किसी रुकावट के हो जाता है।

यह सिस्टम इतना खास क्यों है?

  • डेटा तेजी से शेयर होता है
  • काम में देरी कम होती है
  • धोखाधड़ी की संभावना घटती है
  • हर सेवा पर निगरानी रहती है
  • अलग-अलग सरकारी ऐप्स आपस में जुड़ जाते हैं

गोवा के लोगों को क्या फायदा मिल रहा है?

  • सरकारी काम तेज हो रहा है। अब कई सेवाएं ऑनलाइन मिल रही हैं, जिससे समय बचता है।
  • सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत कम हो गई है।
  • हर काम सिस्टम में रिकॉर्ड होता है। जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।
  • कई अलर्ट और जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलती है।

सिर्फ NAPIX ही नहीं, सरकार का अपना 'Sandes' ऐप है

सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आपस में सुरक्षित बात कर सकें, इसके लिए सरकार का अपना स्वदेशी और पूरी तरह से सुरक्षित इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका नाम संदेश (Sandes) है। यह ऐप सिर्फ सरकारी बाबुओं के लिए ही नहीं है, बल्कि इसे कोई भी आम नागरिक गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकता है। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड' है। यानी आपके मैसेज और फाइलें पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई तीसरा व्यक्ति (यहां तक कि सरकार भी) बीच में पढ़ नहीं सकती। इसमें सरकारी बातचीत के लिए खास तौर पर 'गिमोजी' (Gimoji) यानी सरकारी इमोजी भी बनाए गए हैं।

डिजिटल गोवा कैसे काम करता है?

पूरा सिस्टम एक बड़े नेटवर्क पर चलता है। जिसमें सरकारी डेटा सेंटर, सुरक्षित क्लाउड सिस्टम, हाई-स्पीड नेटवर्क (NICNET), GIS और मैपिंग सेवाएं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, यह सब मिलकर एक मजबूत डिजिटल गवर्नेंस बनाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब सरकारी सिस्टम धीरे-धीरे पेपरवर्क से हटकर पेपरलेस और डिजिटल बन रहा है।

आम लोग कैसे फायदा उठा सकते हैं?

आपको अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कई सेवाएं अब ऑनलाइन मिलती हैं। इनमें प्रमाण पत्र (Certificate), सरकारी योजनाओं की जानकारी, अलर्ट और नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाएं शामिल हैं। सही पोर्टल और सिस्टम का इस्तेमाल करके आप अपने सभी काम घर बैठे पूरे कर सकते हैं।

 

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kids Battery Car Sale: बच्चों की ₹26k वाली रिमोट कार अब मात्र ₹6,679 में, देखें ऑफर
Smartphone Price Hike: Realme-OnePlus और Poco के फोन महंगे, जानें किन मॉडल्स पर कितना असर