फ्रांस ने गूगल पर लगाया 16.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Published : Dec 20, 2019, 06:26 PM IST
फ्रांस ने गूगल पर लगाया 16.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना

सार

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने विज्ञापन बाजार में अपने वर्चश्व का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल पर 15 करोड़ यूरो यानी 16.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है

पेरिस: फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने विज्ञापन बाजार में अपने वर्चश्व का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल पर 15 करोड़ यूरो यानी 16.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

प्राधिकरण द्वारा गूगल पर लगाया गया यह पहला जुर्माना है। गूगल के ऊपर यह जुर्माना वेब सर्च से जुड़े विज्ञापन को लेकर लगा है।

प्राधिकरण ने गूगल को गूगल एड्स विज्ञापन मंच के परिचालन नियमों को स्पष्ट करने तथा कुछ विज्ञापनदाताओं का खाता निलंबित करने की प्रक्रिया स्पष्ट करने को कहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

X Outage Today: फिर ठप हुआ एलन मस्क का एक्स, फीड रिफ्रेश नहीं हो रही, 4500+ यूजर्स ने की शिकायत
Meta में 16,000 नौकरियां खतरे में? मार्क ज़करबर्ग की कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी, वजह-AI