
नई दिल्ली: गूगल का AI टूल Gemini तो वैसे सभी के लिए फ्री है, लेकिन इसके एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए Gemini Plus का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, जिसके लिए पैसे लगते हैं। पर अब गूगल ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अपना Gemini Plus AI टूल स्टूडेंट्स को पूरे एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त दे रही है। हालांकि, इसके लिए एक शर्त रखी गई है। ये फ्री ऑफर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए ही है।
स्टूडेंट्स की पढ़ाई और सीखने में मदद करने के लिए गूगल ने यह खास ऑफर निकाला है। इसमें Google Gemini Plus और Gemini Study Tools एक साल के लिए पूरी तरह फ्री मिलेंगे। इस हाई-टेक AI टेक्नोलॉजी की मदद से स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को आसान बना सकते हैं।
यह टूल गणित, विज्ञान और कोडिंग जैसे मुश्किल सब्जेक्ट्स को समझने में मदद करेगा। परीक्षा की तैयारी, प्रोजेक्ट बनाने, रिसर्च करने या ट्यूशन की तरह मदद लेने में भी यह काम आएगा। जिन दो टूल्स के लिए पहले पैसे देने पड़ते थे, अब वे स्टूडेंट्स को फ्री मिलेंगे। ये AI टूल्स पूरी किताब का निचोड़ (summary) कुछ ही मिनटों में दे सकते हैं और परीक्षा की तैयारी के लिए टॉपिक के हिसाब से सवाल-जवाब भी तैयार कर सकते हैं।
इस फ्री गूगल टूल को पाना बहुत आसान है। स्टूडेंट्स को बस अपने स्कूल या कॉलेज की ऑफिशियल ईमेल आईडी से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद, स्टूडेंट कोटा के तहत वे गूगल के AI Plus टूल को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस कदम से खासकर ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स को भी एडवांस AI टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।