
नई दिल्ली: HMD ने भारत में अपनी स्मार्टफोन रेंज को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने एक नया एंट्री-लेवल फोन HMD Vibe2 5G लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है और इसकी बिक्री 26 मई से शुरू होगी। यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि HMD Vibe2 5G हैंडसेट को कई AI फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।
HMD Vibe2 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन परफॉर्मेंस, स्टाइल और इंटेलिजेंट फीचर्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। फोन के साथ बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर मिलता है। HMD Vibe2 5G की एक और खास बात इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन स्लीक प्रीमियम डिजाइन में आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसका 50MP का डुअल AI कैमरा सिस्टम अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन तस्वीरें लेने का वादा करता है। कम रोशनी में सेल्फी और पोर्ट्रेट फोटो के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
HMD Vibe2 5G फोन भारत में 4GB + 64GB और 4GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक, इन तीन रंगों में खरीद सकते हैं।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।