Hotel Room Safety Tips for Girls: क्या आप अकेले सफर के दौरान होटल के कमरे में जाते ही बेड पर लेट जाती हैं? क्या आपको पता है कि रूम का डोर लॉक करने से पहले एक छोटा-सा काम न करने पर आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है? होटल में खुद की सेफ्टी के लिए आपको क्या-क्या करने चाहिए?
Women Travel Safety: आजकल काम के सिलसिले में या सोलो ट्रिप (Solo Trip) की वजह से लड़कियों का अकेले सफर करना और होटलों में रुकना काफी आम हो गया है। लेकिन जब आप किसी अनजान शहर के किसी अनजान कमरे में अकेले रुकती हैं, तो आपकी सेफ्टी सबसे पहली प्रॉयरिटी होनी चाहिए। अक्सर लड़कियां होटल पहुंचते ही थकावट के कारण सीधे बेड पर लेट जाती हैं या फ्रेश होने चली जाती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमरे का डोर लॉक करने से पहले आपको कुछ छोटे, लेकिन सबसे जरूरी काम करने चाहिए, ताकि आप किसी भी अनहोनी या धोखाधड़ी से बच सकें। जानिए आपको किन बातों का ख्याल रखना है...
1. कमरे में जाते ही 'हिडन कैमरा' चेक करें
आजकल तकनीक जितनी आगे बढ़ गई है, उसका गलत फायदा उठाने वाले भी कम नहीं हैं। होटलों के कमरों में छुपे हुए कैमरे (Hidden Cameras) मिलने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इसलिए कमरे में जाते ही सबसे पहले सारी लाइटें बंद कर दें और अंधेरे में अपने फोन का कैमरा ऑन करके चारों तरफ घुमाएं। अगर कहीं कोई छोटी सी भी लाल या हरी लाइट चमकती दिखे, तो सावधान हो जाएं।
टीवी के नीचे, सेट-टॉप बॉक्स, दीवार पर लगी घड़ी, आईना, बाथरूम के शावर, नाइट लैंप और स्मोक डिटेक्टर को बारीकी से चेक करें। अपने फोन की टॉर्च जलाकर आईने (Mirror) पर मारें। अगर मिरर टू-वे (Two-way mirror) होगा, तो आपको दूसरी तरफ का हिस्सा या हल्का-सा गैप दिखाई दे जाएगा।
2. होटल स्टाफ और बुकिंग से जुड़ी जरूरी सावधानियां
जब आप रिसेप्शन पर चेक-इन कर रही हों, तो स्टाफ से कहें कि वे आपका कमरा नंबर जोर से न बोलें, बल्कि पर्ची पर लिखकर दें। आस-पास खड़े किसी भी अनजान व्यक्ति को यह पता नहीं चलना चाहिए कि आप किस रूम में अकेले रुकने वाली हैं।
अगर लिफ्ट में कोई ऐसा व्यक्ति है जिस पर आपको संदेह हो रहा है, तो उसके साथ अंदर न जाएं। बहाना बनाकर रुक जाएं और अगली लिफ्ट का इंतजार करें।
कमरे के अंदर रहने के दौरान अगर कोई डोरबेल बजाता है या दरवाजा खटखटाता है, तो बिना देखे डोर न खोलें। दरवाजे पर लगे छोटे छेद (Peephole) से पहले देखें कि बाहर कौन है। अगर कोई स्टाफ है, तो पूछें कि वे किस काम से आए हैं।
3. सेफ्टी को डबल करने वाले स्मार्ट गैजेट्स
डोर स्टॉपर अलार्म (Door Stopper Alarm) एक छोटा सा गैजेट होता है, जिसे दरवाजे के नीचे लगा दिया जाता है। अगर रात में कोई जबरदस्ती आपका दरवाजा खोलने की कोशिश करेगा, तो यह बहुत तेज सायरन बजा देता है, जिससे आस-पास के लोग सतर्क हो जाते हैं।
पोर्टेबल डोर लॉक (Portable Door Lock) एक तरह का एक्स्ट्रा लॉक होता है, जिसे आप बिना किसी पेंच या ड्रिल के अंदर से दरवाजे पर फिट कर सकती हैं। इसके लगे होने पर बाहर से मास्टर की (Master Key) के जरिए भी कोई कमरा नहीं खोल सकता।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।