JioHotstar Free Plans: भारत-जिम्बाब्बे का हाई-वोल्टेज मुकाबला लाइव देखने के लिए अब अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं। BSNL, Jio, Airtel और Vi अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। देखें रिचार्ज प्लान्स...
वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स 239 रुपए के प्लान के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी होती है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, 2GB डेटा शामिल है। यह प्लान T20 वर्ल्ड कप मैच को आसानी से स्ट्रीम करने के लिए पर्याप्त है।
25
Jio 349 रुपए का प्लान
रिलायंस जियो भी अपने ज्यादातर प्रीपेड प्लान्स में तीन महीने का मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रहा है। 349 रुपए के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा, 100 SMS और 50GB Jio AI Cloud स्टोरेज शामिल है। साथ ही Google Gemini Pro प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
35
Airtel Rs 449 प्लान
भारती एयरटेल का 449 रुपए वाला प्रीपेड प्लान भी JioHotstar के साथ आता है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी होती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 4GB डेली डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, 100 SMS हर दिन और 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
BSNL ने 499 रुपए का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें JioHotstar और SonyLIV जैसे कई OTT ऐप्स शामिल हैं। यह प्लान तीन महीने की वैलिडिटी देता है और दो स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है। यानी आप मोबाइल और टीवी दोनों पर मैच देख सकते हैं।
55
इंडिया-जिम्बाब्वे मैच लाइव कैसे देखें?
इन प्रीपेड प्लान्स के साथ आप इंडिया बनाम जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच सीधा JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं। आपको अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपने ऑपरेटर के ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट से प्लान रिचार्ज करके JioHotstar को एक्टिव करें और लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।