Inverter AC Vs Fixed Speed AC Buying Guide: आपके घर के लिए कौन-सा एसी बेस्ट? 90% लोग करते हैं ये गलती!

Published : Jun 10, 2026, 03:41 PM IST
Inverter AC Vs Fixed Speed AC Buying Guide

सार

Inverter AC Vs Fixed Speed AC: इनवर्टर एसी और फिक्स्ड स्पीड एसी में क्या अंतर है? कौन-सा एसी कम बिजली खाता है? क्या इनवर्टर एसी वाकई बिजली बिल बचाता है? कम बजट में कौन-सा एसी खरीदना बेहतर रहेगा? लंबे समय तक चलाने के लिए कौन-सा ऑप्शन सही है?

Best AC For Home: गर्मी हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में एसी अब जरूरत बन चुका है, लेकिन जब इसे खरीदने की बारी आती है, तो सबसे बड़ा सवाल होता है कि इनवर्टर एसी लें या फिक्स्ड स्पीड एसी? कोई कहता है इनवर्टर एसी से बिजली का बिल आधा हो जाता है, तो कोई कहता है कि नॉर्मल एसी बजट में फिट बैठता है और इसकी रिपेयरिंग सस्ती होती है। इस चक्कर में लोग इतने कंफ्यूज हो जाते हैं कि गलत एसी खरीद बैठते हैं और बाद में या तो गर्मी से परेशान होते हैं या फिर हर महीने आने वाले बिजली के लंबे-चौड़े बिल को देखकर उनके पसीने छूटने लगते हैं। अगर आप भी इसी कशमकश में हैं और बिना किसी झांसे के अपने घर के लिए एकदम सही फैसला लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानिए दोनों में आपके लिए कौन बेस्ट हो सकता है...

इनवर्टर एसी लें या फिक्स्ड स्पीड एसी में क्या अंतर है?

Inverter AC कैसे काम करता है?

इनवर्टर एसी का कंप्रेसर पूरी तरह बंद नहीं होता है। यह जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड कम या ज्यादा करता रहता है। अगर कमरे को ज्यादा कूलिंग चाहिए, तो कंप्रेसर तेज चलता है और जब टेंपरेचर सेट लेवल के पास पहुंच जाता है तो इसकी स्पीड कम हो जाती है। इससे बिजली की बचत होती है और तापमान भी ज्यादा स्थिर रहता है।

Fixed Speed AC कैसे काम करता है?

फिक्स्ड स्पीड एसी का कंप्रेसर एक ही स्पीड पर चलता है। जब कमरे का तापमान आपकी सेटिंग तक पहुंच जाता है तो कंप्रेसर बंद हो जाता है। तापमान बढ़ने पर फिर से चालू होता है। यानी इसका सिस्टम 'ऑन-ऑफ' मोड पर काम करता है। इसी वजह से बिजली की खपत भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि हर बार स्टार्ट होने पर कंप्रेसर ज्यादा पावर लेता है।

Inverter vs Fixed Speed AC: बिजली बिल किसमें कम आता है?

अगर एसी रोज कई घंटे चलाया जाता है, तो इनवर्टर एसी आमतौर पर कम बिजली खर्च करता है। क्योंकि इसका कंप्रेसर बार-बार बंद और चालू नहीं होता। दूसरी तरफ, फिक्स्ड स्पीड एसी लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ज्यादा बिजली खा सकता है। अगर आप गर्मियों में रोज 6 से 10 घंटे AC चलाते हैं, तो इनवर्टर एसी आपके बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकता है।

Inverter vs Fixed Speed AC: खरीदने में कौन सस्ता पड़ता है?

फिक्स्ड स्पीड एसी की शुरुआती कीमत आमतौर पर इनवर्टर एसी से कम होती है। बजट कम होने पर कई लोग इसी वजह से फिक्स्ड स्पीड एसी चुनते हैं। हालांकि, खरीदते समय कम कीमत दिख सकती है, लेकिन लंबे समय में बिजली खर्च का फर्क भी ध्यान में रखना चाहिए।

Inverter vs Fixed Speed AC: कूलिंग किसकी बेहतर होती है?

इनवर्टर एसी कमरे का टेंपरेचर करीब एक जैसा बनाए रखने की कोशिश करता है। इसलिए कमरे में ज्यादा आराम महसूस होता है। फिक्स्ड स्पीड एसी में तापमान ऊपर-नीचे होता रहता है, क्योंकि कंप्रेसर बार-बार ऑन और ऑफ होता है। अगर आपको लगातार आरामदायक कूलिंग चाहिए तो इनवर्टर एसी बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

किस AC में आवाज कम होती है?

इनवर्टर एसी आमतौर पर ज्यादा शांत रहता है, क्योंकि इसका कंप्रेसर लगातार कम स्पीड पर भी काम कर सकता है, इसलिए शोर कम सुनाई देता है। फिक्स्ड स्पीड एसी में कंप्रेसर के बार-बार चालू और बंद होने की वजह से आवाज ज्यादा महसूस हो सकती है।

Inverter vs Fixed Speed AC: किस एसी की लाइफ ज्यादा होती है?

दोनों एसी की लाइफ काफी हद तक इस्तेमाल और मेंटेनेंस पर निर्भर करती है। अगर समय-समय पर सर्विस कराई जाए और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो दोनों कई साल तक अच्छे से काम कर सकते हैं। हालांकि, इनवर्टर एसी में कंप्रेसर पर अचानक लोड कम पड़ता है, इसलिए कई मामलों में इसकी परफॉर्मेंस लंबे समय तक बेहतर बनी रह सकती है।

आपके लिए कौन सा AC सही रहेगा?

इनवर्टर एसी कब खरीदें?

  • AC रोज कई घंटे चलाते हैं
  • बिजली बिल कम रखना चाहते हैं
  • लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं
  • घर में शांति और आरामदायक कूलिंग चाहते हैं
  • गर्मी वाले इलाके में रहते हैं

फिक्स्ड स्पीड एसी कब खरीदें?

  • AC कम समय के लिए इस्तेमाल करते हैं
  • शुरुआती बजट सीमित है
  • गेस्ट रूम या कम इस्तेमाल वाले कमरे के लिए AC लेना है
  • बिजली बचत आपकी पहली प्राथमिकता नहीं है

 

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Smart Gadgets For Moms: मम्मी का काम आसान करेगी ये 5 गैजेट, सफाई से सिलाई तक सबकुछ मिनटों में
Realme P4R 5G Phone Launched: चार्जिंग भूल जाओ! आ गया 8000mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन, कीमत बस इतनी