iPhone खरीदने वालों की लॉटरी! आईफोन 17 और आईफोन 16 पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट

Published : Jun 01, 2026, 11:05 AM IST
iPhone 17 Offers

सार

iPhone Price Cut: इस समय कौन सा आईफोन सस्ता मिल रहा है? क्या कहीं आईफोन 17 या आईफोन 16 पर छूट चल रही है? कहां कितने में मिल रहे हैं आईफोन के लेटेस्ट मॉडल? बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज ऑफर्स के बाद ऐपल के फोन कितने सस्ते पड़ते हैं? 

iPhone 17 Discount Offer: अगर आप नया आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एकदम सही समय आ गया है। इस समय टेक रिटेलर विजय सेल्स (Vijay Sales) पर ऐपल के दो सबसे धांसू मॉडल्स iPhone 17 और iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट चल रहा है। फ्लैट छूट के साथ-साथ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर हजारों रुपए की एक्स्ट्रा बचत भी हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस सेल में आपको कौन सा आईफोन कितने सस्ते में मिल सकता है।

iPhone 17: लॉन्च प्राइस से बहुत कम हुई कीमत

सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ Apple का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 17 इस समय अपनी ओरिजिनल कीमत से काफी कम में बिक रहा है। इसका 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट, जिसकी लॉन्चिंग कीमत ₹82,900 थी, वह इस समय ₹80,990 में मिल रहा है। यानी सीधे ₹1,910 की फ्लैट बचत हो सकती है। अगर आपके पास HDFC बैंक या HSBC का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹4,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट और मिल जाएगा। इसके अलावा, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके इसकी प्रभावी कीमत (Effective Price) को और भी ज्यादा कम कर सकते हैं।

iPhone 17 क्यों खास है?

यह फोन ऐपल के नए A19 चिपसेट पर चलता है और इसमें 'एप्पल इंटेलिजेंस' (AI) का पूरा सपोर्ट है। इसके अलावा, इसमें 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट वाली प्रीमियम OLED डिस्प्ले, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और पीछे की तरफ 48-मेगापिक्सल के दो तगड़े कैमरे मिलते हैं।

iPhone 16: बजट में फिट और ऑफर्स सुपरहिट!

अगर आप थोड़ा कम बजट में एक बेहतरीन और फ्यूचर-रेडी आईफोन ढूंढ रहे हैं, तो आईफोन 16 पर मिल रही डील को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। इसका 128GB वेरिएंट इस समय ओरिजिनल रिटेल प्राइस ₹69,900 के मुकाबले सिर्फ ₹67,790 में उपलब्ध है। अलग-अलग बैंकों के कार्ड्स पर विजय सेल्स बहुत ही शानदार EMI और इंस्टेंट डिस्काउंट बेनिफिट्स दे रहा है। अगर आप AmEx (American Express) कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको सीधे ₹7,500 की भारी छूट मिलेगी। HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से 6 महीने या उससे ज्यादा की EMI पर पूरे ₹3,500 का इंस्टेंट ऑफ है। यस बैंक (YES Bank) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को EMI खरीद पर ₹2,500 तक की छूट मिल जाएगी।

iPhone 16 क्यों बेहतर चॉइस है?

यह फोन A18 चिपसेट के साथ आता है और इसमें भी 'एप्पल इंटेलिजेंस' का सपोर्ट मिलता है। अगर आप आईफोन 13 या उससे पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो क्रैश डिटेक्शन और सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी SOS जैसे फीचर्स के साथ यह आपके लिए सबसे बेस्ट और पैसा वसूल सौदा साबित होगा।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

3500 Nits ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी!, Xiaomi 17T के फीचर्स और कीमत लीक
Mini Portable Speaker: घर में DJ जैसा साउंड देंगे ये मिनी स्पीकर्स, 500 रुपये से कम में खरीदें