Apple iPhone 17 Pro Discontinued: ऐपल ने नई सीरीज आते ही आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स बनाना आधिकारिक तौर पर रोक दिया है। इसके बावजूद फेस्टिव सीजन में इस फोन को लेकर दीवानगी देखी जा रही है। लेकिन खरीदने से पहले सेल को लेकर कुछ बातें जरूर जान लें।
आईफोन 17 प्रो का प्रोडक्शन बंद, फिर भी क्यों खरीद रहे लोग?
ऐपल की पुरानी परंपरा रही है कि जैसे ही नया प्रो मॉडल पेश होता है, पिछले प्रो वेरिएंट की मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दिया जाता है। इसका मकसद नई सीरीज के लिए रास्ता साफ करना होता है। लेकिन खरीदार जानते हैं कि प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम, दमदार कैमरा सेटअप और शानदार परफॉर्मेंस के मामले में 'प्रो' मॉडल अगले 3-4 साल तक किसी से पीछे नहीं रहता है। ऐसे में नए मॉडल पर मोटी रकम खर्च करने के बजाय लोग डिस्काउंट पर मिल रहे पुराने प्रो मॉडल को चुनना ज्यादा समझदारी मानते हैं।
25
iPhone 17 के महंगे होने से बढ़ा प्रो का क्रेज
बाजार में प्रो मॉडल की मांग अचानक बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण बेस iPhone 17 की कीमत में आया उछाल भी है। कंपोनेंट और चिप की बढ़ती लागत के चलते स्टैंडर्ड iPhone 17 (256GB) की आधिकारिक कीमत करीब ₹82,900 से बढ़कर सीधे ₹99,900 तक पहुंच गई। जब बेस मॉडल ही करीब ₹1 लाख के करीब बिकने लगे, तो खरीदारों को लगता है कि थोड़े से एक्स्ट्रा खर्च में 'Pro' फीचर्स हासिल करना कहीं बेहतर सौदा है।
35
आईफोन 17 पर डिस्काउंट, विज्ञापनों के दावों में न उलझें
फेस्टिव सेल्स (Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival) के दौरान 'भारी छूट' वाले बड़े-बड़े बैनर देखने को मिलते हैं। अक्सर ₹69,990 जैसे बेहद कम दाम विज्ञापनों में दिखाए जाते हैं। इसकी हकीकत ये है कि इतना कम दाम सिर्फ तभी संभव होता है जब आपके पास कोई एकदम नया, बिना किसी खरोंच वाला पुराना प्रीमियम फोन (जैसे iPhone 15 Pro या 16 Pro) एक्सचेंज के लिए मौजूद हो। एक सामान्य खरीदार, जो बिना एक्सचेंज सीधे खरीदारी करेगा, उसके लिए बैंक ऑफर्स के बाद भी यह फोन करीब ₹1 लाख से ₹1.18 लाख के आसपास ही पड़ेगा।
चूंकि कंपनी ने इसका प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद कर दिया है, इसलिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेलर्स के पास सिर्फ वेयरहाउस में बचा हुआ सीमित स्टॉक ही उपलब्ध है। नया अब सप्लाई चेन में नहीं आएगा। पिछले बार को देखें तो अर्ली एक्सेस शुरू होने के 10 से 15 मिनट के अंदर ही यह मॉडल पूरी तरह बिक जाता है। इसके बाद या तो 'Out of Stock' का बोर्ड लग जाता है या फिर थर्ड-पार्टी सेलर इसे भारी मुनाफे के साथ महंगे दामों पर लिस्ट करने लगते हैं।
55
आईफोन 17 सेल में सही रेट पर पाने के लिए क्या करें?
बैंक कार्ड्स तैयार रखें: फ्लिपकार्ट पर ऐक्सिस बैंक और ICICI बैंक, जबकि अमेजन पर SBI कार्ड्स के जरिए एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है।
अर्ली एक्सेस मेंबरशिप: फ्लिपकार्ट प्लस या VIP या अमेजन प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले खरीदारी की छूट मिलती है। आम यूजर्स के लिए विंडो खुलने तक स्टॉक मिलना नामुमकिन जैसा हो जाता है।
पेमेंट डिटेल सेव रखें: चेकआउट के समय समय बर्बाद होने से बचने के लिए डिलीवरी एड्रेस और कार्ड डिटेल्स पहले से अपडेट रखें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।