
Jio Home Packs: क्या आप भी हर महीने केबल टीवी, घर के वाई-फाई (Wi-Fi) और नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे अलग-अलग OTT ऐप्स का बिल भर-भरकर परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आपकी इस परेशानी का जुगाड़ निकाल लिया है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नए 'Jio Home Packs' लॉन्च किए हैं। इन पैक्स की सबसे खास बात यह है कि अब आपको टीवी, इंटरनेट और एंटरटेनमेंट के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। सिर्फ एक रिचार्ज में आपके पूरे घर का काम सेट हो जाएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इसका सेटअप आपके घर पर बिल्कुल फ्री में किया जाएगा।
अगर आपके घर में इंटरनेट की जरूरत कम है और सिर्फ टीवी देखने वालों की संख्या ज्यादा है, तो जियो का TV-only प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इसकी कीमत सिर्फ ₹400 महीना है। इसमें 1,000 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 12 से ज्यादा पॉपुलर OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिलेगा। आप सीधे अपने टीवी पर यूट्यूब (YouTube) चला सकते हैं। साथ ही लाइव टीवी को प्ले और पॉज (Play-Pause) करने का धांसू फीचर भी मिलेगा।
₹555 वाला प्लान
अगर आप चाहते हैं कि घर में अनलिमिटेड इंटरनेट भी रहे और टीवी-OTT का मजा भी मिले, तो जियो ने इसके लिए दो 'ऑल-इन-वन' कॉम्बो प्लान उतारे हैं। ₹555 वाले प्लान में आपको 30Mbps की स्पीड वाला अनलिमिटेड वाई-फाई मिलेगा। साथ ही 1000+ टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स का फुल एक्सेस भी दिया जाएगा।
₹707 वाला प्लान
अगर आपके घर में कई सारे स्मार्टफोन्स, लैपटॉप हैं या ऑनलाइन गेमिंग होती है, तो आप यह प्लान ले सकते हैं। इसमें बाकी सारे फायदों (1000+ चैनल और 12 OTT) के साथ इंटरनेट की स्पीड बढ़कर 100Mbps हो जाएगी।
जो लोग टीवी या OTT नहीं देखते, उनके लिए जियो ने सिर्फ ब्रॉडबैंड वाले प्लान भी रखे हैं। ₹450 के प्लान में आपको 30Mbps की स्पीड मिलेगी। यह कीमत आपको तब पड़ेगी जब आप एक साथ 5 महीने का एडवांस पेमेंट करेंगे। ₹600 वाले प्लान में आपको 100Mbps की हाई-स्पीड मिलेगी, जो बिना किसी रुकावट के वीडियो देखने और डाउनलोडिंग के काम आएगी।
इस ऑफर की सबसे तगड़ी बात यह है कि जियो नए ग्राहकों से इंस्टॉलेशन का कोई पैसा नहीं ले रहा है। कंपनी के लोग आपके घर आएंगे और पूरा सेटअप (Doorstep Installation) एकदम फ्री में लगाकर जाएंगे। साथ ही मेंटेनेंस की कोई टेंशन भी आपको नहीं लेनी है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।