IPL 2026 का 'फ्री' जुगाड़! जियो के इस प्लान में 3 महीने के लिए JioHotstar मुफ्त, रोज मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Published : Apr 30, 2026, 05:32 PM IST

Jio Best Recharge: IPL 2026 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी हर मैच बिना रुकावट लाइव देखना चाहते हैं, तो जियो एक जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। जियो ने एक ऐसा प्लान पेश किया है, जिसमें रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाएगी और मनोरंजन का फुल डोज मिलेगा।

PREV
15

Jio का रिचार्ज एक बार, फायदा 3 महीने तक

  • जियो का 949 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं।
  • इस प्लान को एक बार रिचार्ज कराने पर आपको 84 दिनों (लगभग 3 महीने) तक दोबारा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
25

जियो के 949 रुपए वाले रिचार्ज में कितना डेटा

  • आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। यानी पूरे 84 दिनों में कुल 168GB डेटा, जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने के लिए काफी है।
  • इस रिचार्ज भारत के किसी भी कोने में जितनी मर्जी उतनी बात करें, कॉलिंग एकदम फ्री है। साथ ही रोमिंग का भी कोई पैसा नहीं लगेगा।
35

क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार रिचार्ज

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT फायदा है। जियो इसमें आपको 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रहा है। इसका मतलब है कि आप IPL 2026 के सारे मैच, नई वेब सीरीज और फिल्में अपने फोन पर कहीं भी देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी आपको मुफ्त मिलेगा।

45

5G यूजर्स के लिए 'सोने पर सुहागा'

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके एरिया में जियो का 5G नेटवर्क है, तो आपकी मौज है। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा। फिर चाहे आप मैच देखें या बड़ी फाइलें डाउनलोड करें, डेटा खत्म होने का डर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

55

कम बजट वालों के लिए 'क्रिकेट पैक'

अगर आप 949 रुपए वाला बड़ा रिचार्ज नहीं करना चाहते, तो जियो के पास एक और छोटा लेकिन दमदार विकल्प है। यह 149 रुपए का क्रिकेट डेटा पैक है। इसमें आपको 30 दिनों के लिए 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। सबसे खास बात ये है कि इस छोटे से पैक में भी आपको 3 महीने का JioHotstar फ्री मिल रहा है। यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो पहले से कोई छोटा रिचार्ज इस्तेमाल कर रहे हैं।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories