Karwa Chauth: छलनी वाली फोटो नहीं आएगी काली? चांद निकलने से पहले फोन में ऑन कर लें ये सेटिंग

Published : Oct 29, 2026, 05:51 PM IST
Karwa Chauth Photo Hack

सार

Karwa Chauth Photo Ideas: करवा चौथ पर छलनी से चांद देखने वाली फोटो हमेशा काली आती है? आज शाम मोबाइल कैमरे में तीन स्मार्ट सेटिंग ऑन कर लें। इससे एकदम परफेक्ट फोटो आएगी।

Karwa Chauth Photo Hack: शाम का टाइम है, सज-धज कर सब तैयार हैं। रात को चांद निकलेगा, छलनी से पति का चेहरा देखा जाएगा और फिर क्लिक होगी वो परफेक्ट करवा चौथ फोटो, जिसे इंस्टाग्राम (Instagram) और वॉट्सऐप स्टेटस (WhatsApp Status) पर लगाना है। लेकिन हर बार एक ही प्रॉब्लम आती है, रात के अंधेरे में फोटो या तो एकदम काली आ जाती है या फिर पीछे दिख रहा चांद किसी सफेद बल्ब जैसा चमकता है। अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी करवा चौथ वाली फोटो एकदम क्रिस्प, क्लियर और DSLR जैसी आए, तो आपको कोई नया या महंगा फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। बस अपने मोबाइल कैमरे में एक सेटिंग ऑन कर लीजिए।

चांद की फोटो खराब क्यों आती है?

जब हम रात में फोटो खींचते हैं, तो फोन का कैमरा अंधेरे को देखकर जबरदस्ती बहुत सारी रोशनी (Brightness) खींचने लगता है। इससे चेहरा तो ब्लर हो जाता है और चांद एक सफेद धब्बे जैसा दिखता है। इसे रोकने के लिए हमें कैमरे को अपने कंट्रोल में लेना होगा।

फोन के कैमरे में ये 3 सेटिंग करें

फोकस लॉक करें (AE/AF Lock)

  • जब पत्नी छलनी से चांद देख रही हो, तो फोन का कैमरा ऑन करें।
  • स्क्रीन पर जहां चांद दिख रहा है, वहां अपनी उंगली को 2-3 सेकंड तक दबाकर रखें यानी लॉन्ग प्रेस करें।
  • स्क्रीन पर ऊपर की तरफ पीले रंग से 'AE/AF Lock' लिखा आ जाएगा।
  • इसका मतलब है कि अब कैमरा हिलेगा नहीं और फोकस चांद और चेहरे पर एकदम फिक्स हो गया है।

रोशनी को नीचे गिराएं (Exposure Slider)

  • जैसे ही फोकस लॉक होगा, आपको स्क्रीन पर फोकस वाले डिब्बे के बगल में एक छोटा सा सूरज (Sun) का आइकन दिखेगा।
  • इस सूरज वाले आइकन पर उंगली रखें और उसे धीरे-धीरे नीचे की तरफ खिसकाएं।
  • आप देखेंगे कि फोटो से फालतू की सफेद रोशनी गायब हो जाएगी, चांद के गड्ढे (क्रेटर) साफ दिखने लगेंगे और फोटो एकदम सिनेमैटिक (Cinematic) हो जाएगी।

नाइट मोड का इस्तेमाल

  • अगर आपकी छत पर बिल्कुल भी लाइट नहीं है, तो अपने फोन के 'नाइट मोड' (Night Mode) को ऑन करें।
  • लेकिन ध्यान रखें कि नाइट मोड में फोटो क्लिक होने में 3 से 4 सेकंड लगते हैं।
  • इस दौरान फोन को बिल्कुल भी हिलने न दें, वरना फोटो ब्लर हो जाएगी।

फोटो क्लिक करने से पहले ये काम भी जरूर कर लें

फोटो खींचने से ठीक 1 मिनट पहले एक मुलायम सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ से अपने फोन के कैमरे का लेंस अच्छे से रगड़कर साफ कर लें। दिनभर फोन हाथ में रहने से लेंस पर उंगलियों के निशान और पसीना लग जाता है, जिससे रात की फोटो हमेशा धुंधली (Foggy) आती है। रात का इंतजार मत कीजिए। अभी अपने कमरे की लाइट बंद करें, किसी भी एक छोटी लाइट पर फोकस लॉक करके रोशनी (Exposure) कम करने वाली ट्रिक को टेस्ट कर लें।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और फोटोग्राफी टिप्स के लिए है। इसमें बताई गई 'AE/AF Lock' और 'Exposure' जैसी मोबाइल सेटिंग अलग-अलग स्मार्टफोन कंपनियों के मॉडल और ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती हैं। रात की फोटोग्राफी में लाइट, मौसम और आपके फोन के हार्डवेयर का भी बड़ा रोल होता है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

करवा चौथ: बार-बार छत पर जाकर चांद देखने की जरूरत नहीं! फोन और स्मार्टवॉच पर ऐसे सेट करें Moonrise Alert
Samsung Galaxy S25: iPhone को टक्कर देने वाले Samsung फोन की कीमत गिरी! जानें ऑफर की पूरी डिटेल