
अमेजन ने अपने ग्राहकों के लिए पिंक डॉट सिक्योरिटी सील जैसी खास सुविधा उपलब्ध की है। इसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती है। यह सुविधा उन पैकेजों पर लगाई गई है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर हाई वैल्यू प्रोडक्ट्स आते हैं। इस सिक्योरिटी के कारण न सिर्फ पैकेज सुरक्षित ग्राहकों तक पहुंचते हैं बल्कि पैकेज के साथ छेड़छाड़ का खतरा भी कम हो जाएगा। जब आपके पास पार्सल आए, तो उसी वक्त तुरंत सील को चेक करना है और अगर किसी तरीके की समस्या दिखे, तो आप पार्सल लेने से इनकार कर सकते हैं। आइ जानते हैं कि आखिरकार अमेजन के पैकेज में मिलने वाला पिक डॉट सिक्योरिटी सील कैसे काम करता है।
अमेजन अपने पैकेज पर पिंक कलर की विशेष सुरक्षा चिन्ह (सिक्योरिटी साइन) सुरक्षा दे रहा है। जब डिलीवरी बॉय किसी तरह से पैकेज को खोलकर सामान बदलता है या सील टूट जाती है, तो आसानी से पता चल जाता है। पैकेज पर गुलाबी रंग का विशेष डॉट या स्टिकर लगाया जाता है, जो अगर खुल जाए, तो दोबारा वैसे ही नहीं लग पाता। इस पिंक डॉट सिक्योरिटी सील से हाई-वैल्यू ऑर्डर्स की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही ग्राहकों का ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा बढ़ जाता है।
और पढ़ें: एक बार चार्ज, कई दिन आराम! Honor के नए फोन की लीक डिटेल्स ने मचाई सनसनी
प्रोडक्ट बदलने या चोरी होने की आशंका कम होती है और डिलीवरी के समय पैकेज की स्थिति का भी पता तल जाती है। सुरक्षित और भरोसेमंद खरीदारी के लिए इसे अच्छा स्टेप माना जाता है।
सील टूटी हुई या क्षतिग्रस्त मिलती है, तो ग्राहक पैकेज स्वीकार करने से मना कर सकते हैं। साथ ही Amazon को इसकी सूचना दे सकते हैं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
और पढ़ें: Wi-fi Router रातभर चालू रखने से बढ़ता है बिजली बिल? जानिए असली सच
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।