
Induction Buying Tips LPG Crisis: देश में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबर क्या आई, मानो आसमान से आफत आ गई। मिडिल ईस्ट के तनाव ने भारत की रसोई का रास्ता ही रोक दिया है। गैस सिलेंडर की लंबी लाइनों से थककर ज्यादातर लोग इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) खरीद रहे हैं। आलम ये है कि अमेजन पर 100 में से 70 कंपनियों का स्टॉक खत्म हो गया है और 4 दिन में करीब 5 लाख इंडक्शन बिक चुके हैं। अगर आप भी इंडक्शन खरीदने की सोच रहे हैं, तो रुकिए। जल्दबाजी और पैनिक में आप अपनी मेहनत की कमाई किसी गलत या खराब मशीन पर लुटा सकते हैं। दुकानदार डिमांड बढ़ते ही कीमतें 20% तक बढ़ा चुके हैं। ऐसे में इंडक्शन खरीदने से पहले 5 चीजें जरूर चेक कर लें।
इंडक्शन 1,300 रुपए से शुरू होकर 4,500 रुपए तक जाते हैं। सस्ते के चक्कर में कम वॉट (जैसे 1200W या 1400W) वाला इंडक्शन न लें। कम से कम 2000 वॉट (Watts) वाला मॉडल ही चुनें। इससे खाना जल्दी बनेगा और बिजली की कम खपत होगी। कम वॉट वाली मशीन पर दाल गलने में घंटों लग जाएंगे। 1200W तक इंडक्शन छोटे काम के लिए, 1800W रोजमर्रा के खाना बनाने के लिए बेहतर और 2000 से ज्यादा वॉट जल्दी खाना बनाने के लिए बेस्ट होते हैं।
बाजार में इन दिनों नकली और सस्ते ब्रांड्स की बाढ़ आ गई है। इनमें अंदर की कॉइल एल्युमीनियम की होती है जो जल्दी जल जाती है। इसलिए हमेशा 100% कॉपर कॉयल (Copper Coil) वाला इंडक्शन ही मांगें। यह टिकाऊ होता है और लोड पड़ने पर भी खराब नहीं होता।
गैस की किल्लत के बीच अब बिजली ग्रिड पर लोड बढ़ रहा है। ऐसे में वोल्टेज कम-ज्यादा होना आम बात है। ऐसे में इंडक्शन लेते समय चेक करें कि उसमें वोल्टेज फ्लैक्चुएशन (Voltage Fluctuation) से बचने के लिए सेफ्टी सेंसर है या नहीं। साथ ही, अगर बर्तन हटा लिया जाए तो मशीन खुद बंद होनी चाहिए। यह बिजली और आपकी जान, दोनों बचाता है।
इंडक्शन के ऊपर लगा काला शीशा (Ceramic-Glass) अगर हल्का हुआ, तो भारी प्रेशर कुकर रखते ही वो चटक सकता है। इसलिए प्रीमियम या मिड-रेंज (₹2000-₹3500) वाले मॉडल पर जाएं। ये 10-15 किलो तक का वजन आसानी से झेल लेते हैं। बिना ब्रांड वाले सस्ते कांच से दूर रहें। चूंकि इंडक्शन पर हर बर्तन नहीं चलते हैं। इस पर वही बर्तन काम करते हैं, जिनका तला मैग्नेटिक (लोहे जैसा) होता है। इसलिए खरीदने से पहले यह जरूर पूछ लें कि स्टील, कास्ट आयरन जैसे बर्तन उस पर चलेंगे या नहीं।
ऑनलाइन सेल में कई ऐसी कंपनियां दिख रही हैं जिनका नाम कल तक किसी ने नहीं सुना था। ये स्टॉक खत्म होने का फायदा उठाकर कुछ भी बेच रही हैं। इसलिए बिना ISI मार्क वाला इंडक्शन 'टाइम बम' की तरह हो सकता है। पक्का बिल लें और कम से कम 1 साल की होम सर्विस वारंटी वाला ही ब्रांड चुनें।
इसे भी पढ़ें- Best Induction Cooktop Price: गैस खत्म होने का टेंशन खत्म! ₹3000 से कम में 5 इलेक्ट्रिक इंडक्शन
इसे भी पढ़ें- ₹913 का गैस सिलेंडर पड़ रहा भारी? रसोई चलाने के ये 5 विकल्प 30% तक कम करेंगे खर्चा!
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।