माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला इसी महीने आ रहे हैं भारत, इन लोगों से करेंगे बातचीत

Published : Feb 13, 2020, 06:49 PM IST
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला इसी महीने आ रहे हैं भारत, इन लोगों से करेंगे बातचीत

सार

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला इस महीने के आखिर में भारत आएंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला इस महीने के आखिर में भारत आएंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ग्राहकों, छात्रों, डेवलपरों और उद्यमियों को संबोधित करेंगे

कंपनी ने नडेला के भारत आने की पुष्टि की है, हालांकि वह किस दिन आएंगे और कहां-कहां जाएंगे यह जानकारी नहीं दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने ई-मेल में भेजे जवाब में कहा, "हां, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला इस महीने के अंत में भारत आएंगे। वह ग्राहकों, छात्रों, डेवलपरों और उद्यमियों को संबोधित करेंगे।"

दो दिनों की भारत यात्रा पर रहेंगे नडेला

सूत्रों के मुताबिक, नडेला 24-26 फरवरी तक भारत यात्रा पर रहेंगे। उनके दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जाने की संभावना है तथा उद्योग जगत के दिग्गजों व सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।

(ये खबर पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

Microsoft Buyout Plan: 8,500 कर्मचारियों वाली Exit Scheme के लिए कौन है योग्य? जानें शर्तें
X Outage Today: फिर ठप हुआ एलन मस्क का एक्स, फीड रिफ्रेश नहीं हो रही, 4500+ यूजर्स ने की शिकायत