
Melody Toffee Discount: बचपन की फेवरेट और फेसम मेलोडी टॉफी इन दिनों सिर्फ बच्चों के बीच ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) का वायरल वीडियो, जिसमें पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते नजर आए। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा। सिर्फ 6 घंटे में ही इस वीडियो को 10 करोड़ (100 Million) से ज्यादा बार देखा गया। इस गजब के क्रेज को देखते हुए ऑनलाइन मार्केट में ऑफर्स की बौछार आ गई है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पार्ले के पैकेट्स पर 50% तक की भारी-भरकम छूट मिलने लगी है। जानिए इस समय मेलोडी और बचपन की दूसरी पसंदीदा टॉफियों पर क्या धांसू डील्स चल रही हैं।
अगर आप बड़ा पाउच लेने की सोच रहे हैं, तो Parle Melody Chocolaty Toffee (195.5g) के पैक पर इस समय पूरे 50% का डिस्काउंट (Flat 50% OFF) मिल रहा है। इसकी असली कीमत (MRP) ₹230 है, लेकिन ऑफर के तहत यह आपको सिर्फ ₹115 में मिल जाएगी।
बचपन की यादें ताज़ा करने के लिए पार्ले एक और बेहतरीन डील लाया है। Parle Kismi Elaichi Toffee & Melody Combo Pack जिसमें 300 से ज्यादा टॉफियां आती हैं और कुल वजन 1.5 किलोग्राम है, वह इस समय सिर्फ ₹300 में मिल रहा है।
मेलोडी का 271.4 ग्राम वाला पैक आपको ₹100 की जगह ₹89 (11% ऑफ) में मिल जाएगा। छोटा 195 ग्राम वाला नॉर्मल चॉकलेट पैक सिर्फ ₹45 में डिलीवर हो रहा है। बचपन की वो ₹1 वाली कोला के स्वाद वाली टैबलेट Rol-a-Cola भी अमेजन फ्रेश पर 20% डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹24 में मिल रही है, जिसे लोग मेलोडी के साथ खूब ऑर्डर कर रहे हैं।
मेलोडी के इस वायरल ट्रेंड के बीच चॉकलेट कैंडीज के दूसरे बड़े ब्रांड्स भी पीछे नहीं हैं। अगर आप वैरायटी पसंद करते हैं, तो Cadbury Choclairs Gold Candy का 105 टॉफियों वाला बड़ा पैक (588g) इस समय 10% की छूट के साथ ₹180 में मिल रहा है। वहीं, बर्थडे पार्टी या बच्चों में बांटने के लिए BakeMate Eclairs Chocolate Pack पर पूरे 49% का भारी डिस्काउंट चल रहा है, जिसकी कीमत ₹400 से घटकर सिर्फ ₹205 हो गई है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए टॉफी और चॉकलेट्स के दाम और ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म (अमेजन) के ताजा डेटा पर आधारित हैं। ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स पर डील्स, डिस्काउंट और स्टॉक की स्थिति समय-समय पर बदलती रहती है। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले लाइव कीमत और डिलीवरी चार्जेस की जांच खुद जरूर कर लें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।