
Motorola Edge 70 Max Features: क्या आप भी घर से बाहर निकलते समय अपना चार्जर और पावर बैंक साथ लेकर चलते हैं? क्या आपको भी हर वक्त इस बात का डर रहता है कि फोन की बैटरी कहीं बीच रास्ते में ही खत्म न हो जाए? अगर हां, तो आपकी यह टेंशन अब हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। मोटोरोला (Motorola) अपना एक ऐसा 'पावरहाउस' स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो न सिर्फ आपकी बैटरी की चिंता मिटा सकता है, बल्कि आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बदल सकता है। इस फोन का नाम Motorola Edge 70 Max है। यह फोन 20 जुलाई को भारत में सेल के लिए आ रहा है।
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7100mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 58 घंटे तक बिना रुके आपका साथ देगा। मतलब अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं या ऑफिस में बिजी हैं, तो आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग भी है, जिससे फोन चुटकियों में चार्ज हो जाता है।
इस फोन में एक और धांसू फीचर मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग (Magnetic Wireless Charging) है। इससे आपको चार्जिंग के लिए बार-बार केबल लगाने का झंझट नहीं पालना पड़ेगा। आप बस फोन को मैग्नेटिक चार्जर के पास ले जाइए और यह मैजिक की तरह चार्ज होना शुरू हो जाएगा।
सिर्फ बैटरी ही नहीं, मोटोरोला ने इसे 'परफॉर्मेंस का किंग' बनाया है। इसमें दुनिया का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। चाहे आप हैवी गेमिंग करें या एक साथ 10 ऐप खोल लें, यह फोन हैंग नहीं होगा। इसका 2K डिस्प्ले इतना शानदार है कि धूप में भी आपको सब कुछ एकदम साफ दिखेगा। 144Hz का रिफ्रेश रेट इसे इतना स्मूथ बना देता है कि स्क्रॉलिंग करने में आपको अलग ही मजा आएगा।
मोटोरोला के इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। अगर आप गेम खेलते हैं, वीडियो एडिट करते हैं या एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो यह फोन स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीटिंग कम रहे।
फोन में 6.8 इंच का Quad HD+ (2K) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट, 7000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और Dolby Atmos ऑडियो मिलते हैं। यानी मूवी देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस और बेहतर हो सकता है।
Motorola Edge 70 Max के पीछे 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सामने 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। AI बेस्ड कैमरा फीचर्स फोटो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अगर फोन हाथ से गिर जाए या बारिश में भीग जाए, तो भी चिंता कम हो सकती है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फोन Android 16 पर चलता है और इसमें मोटोरोला का नया Qira AI दिया गया है। यह फीचर स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और AI बेस्ड काम करने में मदद करता है। फिलहाल यह फीचर 12GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपए है और 12GB + 256GB वेरिएंट फोन ₹59,999 रुपए में आएगा। हालांकि, लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 49,999 रुपए हो सकती है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप इसे और भी सस्ते में ले सकते हैं। आसान किस्तों (No Cost EMI) का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
अगर आप यह फोन खरीदना चाहते हैं तो ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। मोटोरोला एज 70 मैक्स की बिक्री 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट (Flipkart), मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।