Motorola Edge 70 Pro: लॉन्च से पहले ही डिजाइन और फीचर्स लीक, देखें कैसा होगा फोन

Published : Apr 10, 2026, 04:28 PM IST
Motorola Edge 70 Pro: लॉन्च से पहले ही डिजाइन और फीचर्स लीक, देखें कैसा होगा फोन

सार

मोटोरोला Edge 70 Pro और Pro Plus जल्द भारत में लॉन्च हो सकते हैं। भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग से यह संकेत मिला है। लीक हुए डिज़ाइन में ट्रिपल रियर कैमरा और 3 कलर ऑप्शन सामने आए हैं।

खबरें हैं कि मोटोरोला अपनी Edge 70 Pro और Edge 70 Pro Plus सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन्स के इंडियन यूनिट्स को एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. इससे इशारा मिलता है कि ये फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं.

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स लीक

मार्केटिंग के लिए तैयार की गई कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनसे Motorola Edge 70 Pro के डिजाइन, फिनिश और कलर ऑप्शंस का पता चलता है. माना जा रहा है कि यह फोन 'Phone Sees The Night' टैगलाइन के साथ आ सकता है. लीक के मुताबिक, यह नया मॉडल तीन रंगों- नीला, हरा और सफेद में उपलब्ध होगा. कहा जा रहा है कि ब्लू वेरिएंट में टेलर्ड फैब्रिक फिनिश, ग्रीन में सैटिन लक्स फिनिश और व्हाइट में मार्बल फिनिश दिया जाएगा.

अगर Motorola Edge 70 Pro के डिजाइन की बात करें, तो फोन में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश होगा. फोन के बीच में मोटोरोला का लोगो भी मिलेगा. यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले और होल-पंच कटआउट के साथ आएगा, जिसमें फ्रंट कैमरा लगा होगा. लीक्स के अनुसार, फोन के साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं. वहीं, फोन के निचले हिस्से में USB टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर, माइक्रोफोन और सिम ट्रे मिलेगी.

Motorola Edge 70 Pro और Pro Plus सर्टिफिकेशन

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Motorola Edge 70 Pro और Motorola Edge 70 Pro Plus को HDR10+ सर्टिफिकेशन भी मिल गया है. इससे भारत में इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद और बढ़ गई है. कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज में एक तीसरा फोन, Motorola Edge 70 Pro Lite भी जल्द पेश करने की योजना बना रही है. इस पूरी सीरीज को टेरेन, टेरेन प्लस और टेरेन लाइट कोडनेम दिए गए हैं. उम्मीद है कि फोन के फीचर्स और कीमत से जुड़ी और भी जानकारी जल्द ही सामने आएगी.

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

WhatsApp पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं? Elon Musk और Pavel Durov के दावे कितने सच
Indane और HP Gas के नाम पर चल रही ये 5 फर्जी वेबसाइट्स, LPG बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना पछताएंगे!