भारत, आस्ट्रेलिया के 17 शहरों में ये सुरक्षा फीचर्स लाने जा रही है ओला, चौबीसों घंटे मिलेगी मदद

Published : Dec 23, 2019, 04:22 PM IST
भारत, आस्ट्रेलिया के 17 शहरों में ये सुरक्षा फीचर्स लाने जा रही है ओला, चौबीसों घंटे मिलेगी मदद

सार

'गार्जियन' के जरिए तुरंत राइड्स में होने वाली अनियमित गतिविधियों के बारे में स्वत: जानकारी मिलती है इसमें अधिक समय तक रुकना या रूट बदलना आदि गतिविधियां शामिल हैं

नई दिल्ली: एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला अपने AI (Artificial Intelligence) आधारित सुरक्षा फीचर 'गार्जियन' का भारत और आस्ट्रेलिया के 17 शहरों में विस्तार करेगी। 'गार्जियन' के जरिए तुरंत राइड्स में होने वाली अनियमित गतिविधियों के बारे में स्वत: जानकारी मिलती है। इसमें अधिक समय तक रुकना या रूट बदलना आदि गतिविधियां शामिल हैं।

ये अलर्ट तत्काल आधार पर ओला की चौबीसों घंटे सक्रिय रहने वाली सुरक्षा प्रतिक्रिया टीम तक पहुंचते हैं। इसके बाद यात्री और चालक से तत्काल संपर्क कर पता लगाया जाता है कि वे सुरक्षित हैं और राइड पूरी होने तक उन्हें मदद की पेशकश की जाती है।

ओला ने बयान में कहा, ''भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'गार्जियन' के सफल पायलट के बाद अब यह फीचर 16 भारतीय शहरों के अलावा आस्ट्रेलिया के पर्थ में भी जोड़ा जा रहा है। कंपनी का इरादा आगामी तिमाही में इसे और शहरों तक ले जाने का है।''

भारत में चार महानगरों के अलावा यह फीचर बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, नागपुर, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, कोयम्बटूर, इंदौर और त्रिची में भी उपलब्ध होगा।

ओला के एक अधिकारी ने कहा, ''हमारी सुरक्षा पहलों मसलन आपातकालीन बटन, ड्राइवर के सत्यापन के लिए चेहरे की पहचान, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्रणाली को भारत में ही बनाया गया है और अब ये वैश्विक मोबिलिटी उद्योग के बेंचमार्क बन चुके हैं।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स