OPPO Find X10 Pro Max: दुनिया का पहला ट्रिपल 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Published : Oct 22, 2026, 01:14 PM IST

Triple 200MP Camera Phone: ओप्पो ने अपना नया फ्लैगशिप फोन OPPO Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने इस फोन में दुनिया का पहला ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और धांसू फीचर्स।

PREV
16
ओप्पो का माइंड-ब्लोइंग स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

ओप्पो ने OPPO Find X10 Pro Max 5G को दुनिया के सबसे पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ ग्लोबल मार्केट में उतारा है। कंपनी ने इसमें दुनिया का पहला ट्रिपल 200MP कैमरा सिस्टम दिया है। फोन के बैक पैनल पर 200MP का प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस, 200MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है।

यह कैमरा सेटअप हैसलब्लैड (Hasselblad) इमेजिंग कलर ट्यूनिंग और लूमो ट्रू इमेज इंजन के साथ आता है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए यह फोन 8K 30fps और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का शानदार कैमरा मौजूद है।

26
पावरफुल 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

ओप्पो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट पर काम करता है। कंपनी ने इसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी की कम खपत सुनिश्चित करता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग को एकदम स्मूथ बनाने के लिए इसमें Arm C2 CPU, Mali-G2 Ultra NX GPU और एडवांस्ड AI NPU दिया गया है। कंपनी का दावा है कि हेवी गेमिंग के दौरान भी यह फोन बिल्कुल लैग नहीं करेगा।

36
सुपर स्मूथ 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले

कंपनी ने OPPO Find X10 Pro Max 5G में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके बेजल्स सिर्फ 1.15mm पतले हैं, जो यूजर्स को प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। हाथ में पकड़ने पर यह फोन काफी शानदार फील देता है और इसका डिस्प्ले सेगमेंट में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है।

46
बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

ओप्पो ने इस फोन में पावर बैकअप के लिए दमदार बैटरी दी है। हालांकि, अलग-अलग मार्केट के हिसाब से इसकी बैटरी कैपेसिटी बदल जाती है। यूरोपियन मार्केट में यह फोन 7,150mAh बैटरी के साथ आता है, जबकि एशियाई मार्केट में कंपनी ने 8,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आप इसे 60 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज कर सकते हैं, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से दे देता है।

56
एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ColorOS 17

OPPO Find X10 Pro Max लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर आधारित ColorOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.2, NFC और eSIM का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड ब्लास्टर, एक्शन बटन (शॉर्टकट की), USB Type-C 3.2 Gen 1 और बायोनिक वाइब्रेशन मोटर प्रो जैसे धांसू फीचर्स मौजूद हैं।

66
OPPO Find X10 Pro Max 5G की ग्लोबल कीमत और डिजाइन

यूरोपियन मार्केट में OPPO Find X10 Pro Max 5G के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €1,800 (भारतीय करेंसी में करीब 1,60,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, यूके मार्केट में यह £1,500 में मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो यह फोन टाइटेनियम ग्रे और डुअल-टोन लूना व्हाइट कलर में आता है। इसकी मोटाई 8.4mm है। लूना व्हाइट वेरिएंट का वजन 233 ग्राम और टाइटेनियम ग्रे का वजन 235 ग्राम है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories