लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गया Realme 9 सीरीज स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा शानदार फीचर

Published : Dec 06, 2021, 06:23 PM IST
लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गया Realme 9 सीरीज  स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा शानदार फीचर

सार

Realme 9i इस 4G चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है। 

टेक डेस्क. Realme 9 सीरीज़ पर काम चल रहा है और इसमें कई वेरिएंट शामिल हो सकते हैं: Realme 9, Realme 9 Pro, Realme 9 Pro+/Pro Max और Realme 9i। बाद के रेंडर हाल ही में ऑनलाइन सामने आए हैं। अब, ThePixel.vn की रिपोर्ट से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। कहा जाता है कि हैंडसेट को 6nm स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme 9i इस 4G चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है। कहा जाता है कि कैमरा लेआउट में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी लेंस और 2MP का तीसरा सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट की कीमत 15,000 रुपए से कम कीमत के बीच हो सकती है।

Realme 9 Series की स्पेसीफिकेशन

Realme 9i को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। यह 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ आ सकता है। रेंडरर्स से पता चला है कि फोन का डिज़ाइन Realme GT Neo2 फ्लैगशिप के जैसा होगा। फोन के बारे में और कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन पहले की रिपोर्टों की माने तो यह 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसएसडी के साथ बढ़ाया जा सकता है। फ़ोन Android पर चलने की संभावना है। रियलमी यूआई कस्टम स्किन के साथ 11 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स आएगा। फोन में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें.

Twitter पर आ गया कमाल का फीचर, अब बोलकर कर पाएंगे Tweet, इन स्टेप को करें फॉलो

Motorola लॉन्च करेगा अब तक का सबसे महंगा प्रीमियम स्मार्टफोन, सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर से होगा लैस

Amazon Alexa में आया नया फ़ीचर, अब कई आवाज़ों को लगा पायेगा पता

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स