
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने कहा है कि सरकार को स्पेक्ट्रम की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है। कंपनी ने कहा कि देश को इस क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका में लाने के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की कीमत पर गंभीरता से गौर करने की जरूरत है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल के सदस्य महेंद्र नहाटा ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2019 को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार को समय पर स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए स्पष्ट रूपरेखा बनानी चाहिए। स्पेक्ट्रम नीलामी में लंबा अंतराल समाप्त होना चाहिए।’’
ऊंचे दामों से 5 जी प्रभावित होगा
नहाटा ने कहा, ‘‘इसके अलावा उद्योग को दो नीलामियों के बीच भी आखिरी नीलामी में निकले मूल्य के आधार पर लगातार स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि भारत को 5जी क्षेत्र में अगुवा बनाने के लिए इस स्पेक्ट्रम के मूल्य पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। नहाटा ने कहा कि स्पेक्ट्रम के ऊंचे दाम से 5जी प्रभावित होगा।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News