स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता उनकी सुरक्षा को लेकर अक्सर टेंशन में रहते हैं। खासकर जब बच्चा रोजाना स्कूल बस, ऑटो या फिर अन्य साधन से पढ़ने जाता हो। अगर आप बच्चे की सुरक्षा चाहते हैं, तो उनके स्कूल बैग में स्मार्ट डिवाइस (School Bag GPS Tracker) रख सकते हैं। यह GPS ट्रैकर और स्मार्ट डिवाइस बच्चे आसानी से पहन भी सकते हैं। इनके जरिए आप आसानी से घर बैठे उनकी लोकेशन पता कर पाएंगे। कुछ डिवाइस में SOS बटन, जियोफेंस अलर्ट और कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए कौन से GPS ट्रैकर बजट में चुनें जा सकते हैं।
एक्जेक्ट GPS/सेल्युलर लोकेशन ट्रैकिंग चाहिए, तो आपको बच्चे के बैग में JioFind 4G GPS Tracker रखना चाहिए। इसे आप आसानी से ₹1,499 में खरीद सकती हैं। इसे बच्चे के बैग में रख दें और आसानी से उसकी लोकेशन का पता करती रहें। GPS डिवाइस रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, जियोफेंस अलर्ट और लोकेशन हिस्ट्री जैसे फीचर देता है। डिवाइस को दिए गए Jio SIM और आपके Jio नंबर के डेटा प्लान से सेटअप करना होगा और ये काम शुरू कर देगा।
कम कीमत में बच्चों के लिए जीपीएस ट्रेकर चाहिए, तो आप करीब ₹1,800 में आप छोटा GPS ट्रैकर दे सकते है। इसे स्कूल बैग में आसानी से रखा जा सकता है। अगर बच्चा छोटा है, तो उसे बताए बिना भी आप बैग की किसी जिप में उसे रख सकते हैं। इससे बच्चे की लोकेशन ट्रैक करने की सुविधा मिल सकती है। बैग में रखने वाला छोटा डिवाइस सुरक्षित रहता है और बच्चे की लोकेशन भी बताता रहता है।
और पढ़ें: Galaxy Tab S12 Ultra: लॉन्च से पहले ही लीक हुए फीचर्स, परफॉर्मेंस में होगा नया किंग?
2 हजार के अंदर की रेंज में आप वनलेप माइक्रो जीपीएस भी चुन सकती हैं। करीब ₹2,690–₹3,764 यह छोटा GPS ट्रैकिंग डिवाइस है लाइव लोकेशन ट्रैकिंग करेगा। इसके कुछ वेरिएंट में 4G SIM और 1 साल का सब्सक्रिप्शन रहता है। इसे खरीदने से पहले आपको दुकान में इसके बैग में इस्तेमाल होने और सुरक्षा संबंधि बातों की जानकारी जरूर हासिल करनी चाहिए। इसे आमतौर पर वाहन ट्रैकिंग के लिए यूज किया जाता है।
और पढ़ें: नेपाल बाढ़ में क्यों फेल हुआ 'स्पेस का सबसे महंगा पहरेदार'? NISAR को क्यों नहीं लगी तबाही की भनक
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।