
आज के दौर में अमूमन हर घर में स्मार्ट टीवी मौजूद है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ फिल्में, वेब सीरीज या टीवी चैनल देखने ही करते हैं। जबकि स्मार्ट टीवी में ऐसे कई फीचर्स होते हैं, जो इसे एक मल्टीपर्पज डिवाइस बना देते हैं। इंटरनेट ब्राउजिंग से लेकर क्लाउड गेमिंग और डिजिटल फोटो फ्रेम तक, आपका Smart TV कई ऐसे काम कर सकता है जिनके बारे में शायद आपने कभी सोचा भी न हो। आइए बताते हैं, इसके 6 इस्तेमाल।
Samsung और Motorola के कुछ स्मार्टफोन्स में डेस्कटॉप मोड की सुविधा मिलती है। फोन को टीवी से कनेक्ट करते ही बड़ी स्क्रीन पर कंप्यूटर जैसा इंटरफेस दिखाई देता है। इससे डॉक्यूमेंट्स एडिट करना, ईमेल चेक करना और अन्य ऑफिस से जुड़े काम आसान हो जाते हैं।
अगर आपको मोबाइल या लैपटॉप की छोटी स्क्रीन पर इंटरनेट चलाना पसंद नहीं है, तो स्मार्ट टीवी आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है। TV Bro और JioSphere जैसे ब्राउजर ऐप्स की मदद से आप बड़ी स्क्रीन पर आराम से वेबसाइट्स ब्राउज कर सकते हैं। इनमें वॉयस कंट्रोल और रिमोट फ्रेंडली नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जिससे आप रिमोर्ट के जरिए भी काम कर सकते हैं।
आप अपने स्मार्ट टीवी को डिजिटल फोटो फ्रेम में भी बदल सकते हैं। Footo जैसे ऐप्स के जरिए फोन की तस्वीरों को टीवी स्क्रीन पर स्लाइडशो के रूप में दिखाया जा सकता है। इससे घर की सजावट में भी चार चांद लग जाते हैं।
अगर आपके पास गेमिंग कंसोल नहीं है, तब भी Smart TV पर बेहतरीन गेमिंग का अनुभव लिया जा सकता है। Xbox Cloud Gaming, NVIDIA GeForce Now और Amazon Luna जैसी क्लाउड गेमिंग सेवाओं के जरिए केवल इंटरनेट और कंट्रोलर की मदद से बड़े स्क्रीन पर गेम खेलना मुमकीन है। बच्चे भी आराम से इस पर गेम खेल सकते हैं।
अगर आप लैपटॉप पर काम करते हैं, तो स्मार्ट टीवी को दूसरी स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। HDMI, Miracast या AirPlay की मदद से टीवी को कनेक्ट करके मल्टीटास्किंग को आसान बनाया जा सकता है। बड़ी स्क्रीन पर काम करने से प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।
Vivo Y31s 5G News: वीवो का नया 5G फोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस
DAKboard जैसे ऐप्स की सहायता से Smart TV को डिजिटल वॉल क्लॉक या स्मार्ट डैशबोर्ड में बदला जा सकता है। इसमें समय, मौसम, कैलेंडर, ताजा खबरें और स्मार्ट होम डिवाइस की जानकारी एक ही जगह दिखाई देती है।
और पढ़ें: WhatsApp Viral Link: वॉट्सऐप पर आया ये 1 लिंक खाली कर देगा बैंक अकाउंट! भूलकर भी न करें ऐसी गलती
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।