Child Inventor: 10 साल के लड़के का कमाल, बना डाली सूंघने वाली AI नाक

Published : Aug 21, 2026, 09:46 AM IST
Child Inventor

सार

ताइवान के 10 वर्षीय लड़के ने एक 'AI इलेक्ट्रॉनिक नाक' बनाई है। यह हवा में गंध सूंघकर विस्फोटक, ड्रग्स और बीमारी वाले मीट का पता लगा सकती है। इस आविष्कार के लिए उसे सिलिकॉन वैली में गोल्ड मेडल मिला।

आजकल के बच्चे जहां मोबाइल गेम्स में बिजी रहते हैं, वहीं ताइवान के 10 साल के एक लड़के ने एक ऐसा आविष्कार किया है, जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। इस बच्चे की बनाई 'AI इलेक्ट्रॉनिक नाक' ने सिलिकॉन वैली के एक बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल में सबका ध्यान खींचा है।

कौन है यह होनहार बच्चा?

इस लड़के का नाम ह्सू टिंग-वे (Hsu Ting-wei) है और वह ताइवान का रहने वाला है। कैलिफोर्निया में हुए 'सिलिकॉन वैली इंटरनेशनल फेस्टिवल' (SVIIF) में उसने अपनी 'नॉवेल आर्टिफिशियल इलेक्ट्रॉनिक नोज' को दुनिया के सामने पेश किया। इसके लिए उसे बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड और गोल्ड मेडल मिला।

क्या है यह AI इलेक्ट्रॉनिक नाक?

यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो बिना छुए हवा में मौजूद गंध और केमिकल को पहचान लेती है। इसे एयरपोर्ट जैसी जगहों पर एक्स-रे स्कैनिंग मशीनों के साथ लगाया जा सकता है। यह बैग के अंदर रखे विस्फोटक, ड्रग्स या अफ्रीकन स्वाइन फीवर जैसी बीमारी फैलाने वाले मीट प्रोडक्ट्स को सिर्फ सूंघकर ही पता लगा लेगी।

बच्चे का मकसद

ह्सू टिंग-वे चाहते हैं कि उनके इस आविष्कार से बॉर्डर पर 'फेंटानिल' जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी को रोकने में मदद मिले। साथ ही, यह अफ्रीकन स्वाइन फीवर को फैलने से भी रोक सकता है। जूरी मेंबरों ने भी कहा कि उन्होंने बच्चे की उम्र देखकर नहीं, बल्कि इस टेक्नोलॉजी के भविष्य को देखकर यह अवॉर्ड दिया है। इस कॉम्पिटिशन में ताइवान से कुल 35 आविष्कार शामिल हुए थे, जिन्होंने रिकॉर्ड 24 गोल्ड मेडल जीतकर ग्लोबल लेवल पर अपनी धाक जमाई है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

iPhone 18 Pro खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, लीक से डिजाइन का खुलासा!
अब पढ़ाई में AI करेगा मदद! Indian Students को 1 साल तक Free मिलेगा Google AI Plus