भारत में आज भी इंटरनेट नहीं चलाते 66 करोड़ लोग, कारण जान हैरान रह जाएंगे

Published : Feb 28, 2024, 02:52 PM ISTUpdated : Feb 28, 2024, 03:03 PM IST
Non Internet Users

सार

भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बीते एक दशक में इनकी संख्या में भारी उछाल आया हैं। लेकिन भारत में 45% लोग ऐसे भी है जो, इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते। हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें नॉन इंटरनेट यूजर्स के बारे में बताया है।

टेक डेस्क.  भारत की आबादी का बड़ा हिस्सा अब भी इंटरनेट से दूर है। दरअसल, इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी IAMAI और Kantar ने साझा स्टडी की और एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी का 45% हिस्सा यानी 66.50 करोड़ लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।

रिपोर्ट में नॉन एक्टिव इंटरनेट यूजर्स का डेटा

इस रिपोर्ट में नॉन एक्टिव इंटरनेट यूजर्स का डेटा जारी किया गया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में भारत के 52% लोग यानी 76 करोड़ 20 लाख लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते थे। वहीं, साल 2022 में आंकड़ा घटकर 48% यानी 71.40 करोड़ लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। बीते साल इंटरनेट इस्तेमाल न करने वालों के आंकड़ों में कमी आई। साल 2023 में 45% यानी 66.50 करोड़ इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते थे।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अब इंटरनेट यूजर्स की संख्या धिरे-धिरे बढ़ रही हैं। इंटरनेट ना इस्तेमाल करने वालों की संख्या हर साल करीब 4% कम हो रही है।

जानें इनके इंटरनेट ना इस्तेमाल करने के कारण

इस रिपोर्ट के मुताबिक, गांवों में रहने वाली आधी से ज्यादा आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते है। 23% नॉन एक्टिव यूजर्स का मानना है कि इसका इस्तेमाल काफी कठिन है। 22% लोग मानते है कि इंटरनेट के फायदों की जानकारी नहीं हैं। 22% लोगों ने कहा कि इंटरनेट में उनकी दिलचस्पी नहीं हैं।

21% कहते है उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं है। 17% लोग इंटरनेट का खर्चा नहीं उठा सकते। 16% लोगों को इंटरनेट कन्फ्यूजिंग लगता हैं। 16% लोगों के पास मोबाइल या कंप्यूटर नहीं हैं।  और 13% लोग इसे टाइम वेस्ट समझते हैं।

भारत में 82 करोड़ इंटरनेट यूजर्स

भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 82 से करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें…

इस प्रोसेस से मिनटों में डाउनलोड करें Voter ID, फॉलो करें ये 6 स्टेप्स

Elon Musk के 'X' पर मिलेगा LinkedIn और YouTube वाला फीचर, होगी कड़ी टक्कर!

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?