नकली चीजों पर फुल स्टॉप,सिक्योरिटी होगी हाई क्लास-IISc ने बनाया Miracle Molecule

Published : May 23, 2025, 10:51 AM IST
Molecule

सार

IISc के वैज्ञानिकों ने एक नया ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल बनाया है जो अंधेरे में चमकता है, वो भी बिना किसी भारी मेटल के। ये मॉलिक्यूल रूम टेम्परेचर पर फॉस्फोरेसेंस और सर्कुलर पॉलराइज्ड ल्यूमिनेसेंस दिखाता है, जो सिक्योरिटी-इमेजिंग के लिए बेहद जरूरी होता है। 

IISc New Innovation : भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसा चमकने वाला मॉलिक्यूल बनाया है, जो अंधेरे में भी अपना काम करेगा, वो भी बिना किसी भारी-भरकम मेटल के। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की इस खोज ने दुनिया की सिक्योरिटी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी को एक नया रास्ता दिखाया है। चाहे नकली नोट या कोई नकली चीज पकड़नी हो या बॉडी के अंदर की तस्वीरें, ये देसी मॉलिक्यूल गजब काम करेगा। ये ऐसा खास मॉलीक्यूल (अणु) है, जो अंधेरे में भी चमकता है। इसका नाम किरल अमीनोबोरेन (Chiral Aminoborane) है।

IISc की नई खोज क्या है

IISc की इनऑर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की टीम ने एक ऐसा अणु बनाया है जो रूम टेंपरेचर फॉस्फोरस दिखाता है यानी कमरे के तापमान पर भी अंधेरे में चमकता है। इसके साथ ही ये CPL (Circularly Polarised Luminescence) भी देता है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे डिस्प्ले और सिक्योरिटी के लिए बेहद जरूरी है।

नकली चीजों पर लगेगा ब्रेक

IISc का कहना है कि इस तरह के अणु नकली चीजों को पहचानने वाली स्याही (Anti Counterfeiting Ink) से लेकर शरीर के अंदर झांकने वाली टेक्नोलॉजी (Bioimaging) तक में बड़े काम के हो सकते हैं। अभी तक ज्यादातर ऐसे ग्लो वाली चीजें हैवी मेटल्स से बनते थे, जो महंगे, जहरीले और पर्यावरण के लिए हानिकारक होते थे, लेकिन यह नया इंडियन अणु सस्ता, हल्का और इको-फ्रेंडली है।

टाइम-गेटेड सिक्योरिटी

इस रिसर्च में एक जबरदस्त उदाहरण भी दिया गया है। जैसे UV लाइट में आप एक टेक्स्ट देखते हैं '1180', लेकिन जैसे ही लाइट बंद होती है, उसी जगह IISc चमकने लगता है! यानी छुपे हुए मैसेज को सिर्फ स्पेशल कंडीशन में ही देखा जा सकता है। इसी वजह से ये टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी टैग्स, गुप्त कोड, और छेड़छाड़ प्रूफ लेबल्स के लिए बेहद कमाल की है।

क्या है आगे का प्लान

रिसर्च टीम अब इस टेक्नोलॉजी की चमक और बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि इसे Bioimaging और एडवांस फोटोनिक डिवाइसेज में भी यूज किया जा सके। प्रोफेसर पी. थिलगर का कहना है, 'हम ऐसे अणु डिज़ाइन कर रहे हैं जो छोटे भी हों और काम बड़े करें। ये खोज छोटी ऑर्गेनिक चमकदार चीजों की दुनिया में कमाल कर रही हैं।

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Articles on

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स