Mivi AI Buds: बात करेगा, समझेगा, गाइड करेगा, भारत का पहला Human-Like बड्स लॉन्च

Published : Jul 05, 2025, 11:18 PM IST
Mivi AI Buds

सार

मिवी ने भारत में ऐसे AI Buds लॉन्च किए, जो सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि इंसानों की तरह 8 भारतीय भाषाओं में बात भी करते हैं। ये बड्स 40 घंटे की बैटरी, क्वाड माइक ANC और पर्सनल AI अवतार जैसे फीचर्स से लैस हैं।

Mivi AI Buds : अब वो जमाना गया जब ईयरबड्स सिर्फ गाने सुनाने और कॉल उठाने तक थे। भारत की देसी टेक कंपनी Mivi ने एक ऐसा AI Buds लॉन्च किया है, जो ना सिर्फ आपको सुनते हैं बल्कि आपसे आपकी भाषा में बात भी करते हैं, जैसे कोई दोस्त या असिस्टेंट। इंटरव्यू की तैयारी करनी हो, खाना बनाना हो, वेलनेस टिप्स चाहिए हों या लेटेस्ट न्यूज अब सिर्फ Hi Mivi बोलकर जवाब पा सकते हैं। सबसे खास बात कि ये बड्स पूरी तरह से भारत में बने हैं, भारत के लिए बने हैं और भारतीय आवाज में बने हैं। मतलब ईयरबड्स सिर्फ डिवाइस नहीं हैं, बल्कि आपकी पॉकेट में एक चलता-फिरता AI असिस्टेंट हैं।

मिवी AI बड्स की कीमत कितनी है?

इस बड्स की लॉन्चिंग कीमत 6,999 रुपए है। स्पेशल ऑफर में 5,999 रुपए में उपलब्ध है। इस बड्स को फ्लिपकार्ट (Flipkart) और ऑफिशियल वेबसाइट www.mivi.in पर जाकर खरीद सकते हैं।

Mivi AI Buds की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

मिवी एआई बड्स ऐसे बड्स हैं जो यूजर की आवाज, जरूरत और भाषा को पहचानते हैं। 'Hi Mivi' बोलते ही ये एक्टिवेट हो जाते हैं और आपकी जरूरत के मुताबिक जवाब देना शुरू कर देते हैं।

मिवी AI बड्स कितनी भाषा में जवाब देगा?

इस बड्स में भाषा कोई रुकावट नहीं होगी। Mivi AI Buds आपकी भाषा में बात करते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा सेटिंग। 8 भाषाओं में यह इंसानों की तरह बातचीत करता है। इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं। गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) में मौजूद Mivi AI App से आप बड्स की आवाज, अवतार और रिस्पॉन्स स्टाइल को अपने अंदाज में सेट कर सकते हैं।

Mivi AI के स्पेशल अवतार कौन से हैं, किस काम में आते हैं?

गुरु अवतार- रोज के सवालों का आसान जवाब देता है। जैसे- ब्रह्मांड, हिस्ट्री, जनरल नॉलेज

इंटरव्यूअर अवतार- नौकरी की तैयारी में मदद करता है।

शेफ अवतार- रेसिपी बताएगा और किचन में गाइड करेगा।

वेलनेस कोच- मेंटल हेल्थ और इमोशनल सपोर्ट

न्यूज रिपोर्टर- खेल, देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, आपकी पसंद की भाषा में।

Mivi AI Buds की साउंड क्वॉलिटी कैसी है?

  • Hi-Res ऑडियो + LDAC सपोर्ट- बेहतर क्लैरिटी और बेस
  • 3D स्पैटियल साउंड- इमर्सिव म्यूजिक एक्सपीरियंस
  • Quad Mic + ANC- साफ कॉलिंग, शोर का सफाया
  • 40 घंटे की बैटरी लाइफ- दिनभर चलाएं, चार्ज की फिक्र नहीं

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Articles on

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स