
टेक डेस्क : टैक्सी कैब में सफर करते समय सुरक्षा को लेकर डर लगना स्वाभाविक है, खासकर रात के समय जब आप अकेले सफर कर रहे हों। ऐसे में घरवालों को भी आपकी चिंता सताती रहती है। लेकिन अब रात में कैब में सफर करने में आपको डरने की ज़रूरत नहीं है। Uber का ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर आपकी सुरक्षा को और मजबूत बनाता है।
Uber ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर
यह फीचर खासतौर पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके ज़रिए आप अपनी यात्रा को और ज़्यादा सुरक्षित बना सकते हैं। Uber का यह फीचर आपको बेफिक्र होकर सफर करने की सुविधा देता है। अगर आपको अपनी सवारी के दौरान कभी भी असुरक्षित महसूस हो, तो आप ऐप के अंदर ही अपनी यात्रा की ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं।
ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर कैसे चालू करें?
जब आपकी Uber सवारी शुरू होगी, तो आपको ऊपर दाईं ओर एक नीला आइकॉन दिखाई देगा। उस नीले आइकॉन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको ऑडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प दिखाई देगा। ऑडियो रिकॉर्डिंग चालू करें। यह आपकी और ड्राइवर के बीच की बातचीत से लेकर आसपास की आवाज़ें, सब कुछ रिकॉर्ड हो जाएगा। इसके बाद, आपको एक कॉन्टैक्ट चुनने का विकल्प मिलेगा जहाँ आपकी यात्रा की लोकेशन समेत सारी जानकारी दिखाई देगी। अगर आपको कुछ भी गलत लगता है, तो आप यहाँ नीचे दिखाए गए 100 नंबर पर तुरंत कॉल भी कर सकते हैं।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News