Tech Sector में एक और झटका ! Philips से 6,000 कर्मचारियों की होगी छुट्टी, 3 महीने में दूसरी बार छंटनी

Published : Jan 30, 2023, 06:49 PM ISTUpdated : Jan 30, 2023, 08:25 PM IST
Philips Layoffs

सार

टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर निकाला है। Amazon ने 18,000 और Meta ने 11,000 कर्मचारियों को बाहर किया है। वहीं, Microsoft ने भी बड़ी संख्या में छंटनी का ऐलान किया है। 

टेक डेस्क : गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के बाद टेक सेक्टर की एक और कंपनी फिलिप्स (Philips) बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में 6,000 एम्प्लॉईज को कम (Philips Layoffs) करेगी। फिलिप्स के सीईओ रॉय जैकब्स (Roy Jakobs) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी आने वाले दो सालों में यानी 2025 तक कर्मचारियों की संख्या में और भी ज्यादा कटौती करेगी। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्लीप डिवाइस रीकॉल की वजह से कंपनी को जो नुकसान हुआ है, उसकी वजह से उसने छंटनी का फैसला लिया है।

2 साल में जाएंगी और भी नौकरियां

कंपनी के सीईओ रॉय जैकब्स ने बताया कि साल 2025 तक वह अपने कर्मचारियों की संख्या और भी ज्यादा कम करेंगे। उन्होंने कहा कि '2022 फिलिप्स के स्टेक होल्डर्स के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। हम अपने काम को और भी ज्यादा बेहतर बनाने और परफॉर्मेंस को सुधारने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।' बता दें कि कंपनी ने तीन महीने पहले भी बड़ी छंटनी की थी। तब कंपनी ने 4,000 कर्मचारियों की छुट्टी की थी।

कंपनी को 1.6 बिलियन यूरो का लॉस

बता दें कि एम्स्टर्डम में फिलिप्स के फर्म ने 2022 की चौथी तिमाही में 105 मिलियन यूरो यानी 114 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दिखाया है। कंपनी ने पिछले साल 1.6 बिलियन यूरो के लॉस की बात कही है। बता दें कि साल 2021 में फिलिप्स ने स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए अपने उपकरणों को ग्लोबल लेवल से वापस मंगा लिया था। कंपनी के सीईओ जैकब्स ने बताया कि फिलिप्स को परफॉर्मेंस सुधारने और प्रोडक्शन में बढ़ाने के लिए काम करने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। इसी को देखतो हुए यह कटौती की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Microsoft Layoffs 2023: माइक्रोसॉफ्ट में जाएगी 11 हजार जॉब, 15 दिन में जा चुकी है 24 हजार से ज्यादा नौकरी

 

पहले 18 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला अब बेचनी पड़ रही ऑफिस बिल्डिंग, जानें इस जानीमानी कंपनी में आखिर चल क्या रहा है?

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स